Kia Seltos 2026 Launch in India: Kia Seltos 2026 भारत में लॉन्च डिजाइन, फीचर्स, इंजन और कीमत की पूरी जानकारी
Kia Seltos 2026 Launch in India: Kia इंडिया ने अपनी पॉपुलर मिड-साइज SUV Seltos की दूसरी पीढ़ी Kia Seltos 2026 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह भारत से होने वाला एक और ग्लोबल प्रीमियर है। कंपनी ने इसकी बुकिंग 11 दिसंबर से 25,000 रुपये में शुरू कर दी है। वहीं कीमतों का आधिकारिक ऐलान 2 जनवरी 2026 को किया जाएगा और डिलीवरी मिड जनवरी से शुरू होने की उम्मीद है।

Kia Seltos क्यों है खास?
Kia ने 2019 में Seltos के साथ भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एंट्री की थी और सिर्फ दो साल में 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचकर SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाई। अब तक 5,80,000+ यूनिट्स की बिक्री के साथ Seltos भारत में मिड-साइज़ SUV की सबसे अधिक डिमांड वाली गाड़ियों में से एक है।
Kia Seltos 2026: डिजाइन और डायमेंशन
नई Seltos 2026 को Kia के ग्लोबल K3 प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जो स्ट्रक्चरल मजबूती और सेफ्टी को और बढ़ाता है।
नए डायमेंशन
- लंबाई: 4,460 mm
- चौड़ाई: 1,830 mm
- व्हीलबेस: 2,690 mm
नए मॉडल में सभी डायमेंशन बढ़े हैं, जिससे केबिन और भी स्पेशियस महसूस होता है।
एक्सटीरियर हाइलाइट्स
- Digital Tiger Face
- Ice Cube LED हेडलैम्प्स
- Star Map LED DRLs & Tail-lamps
- Automatic Streamline Door Handles (सेगमेंट फर्स्ट)
- 18-इंच क्रिस्टल-कट अलॉय व्हील्स
- 10 नए मोनोटोन कलर्स जिसमें Morning Haze और Magma Red शामिल
Kia Seltos 2026: इंटीरियर और कम्फर्ट फीचर्स
नई Seltos का केबिन पूरी तरह नया और प्रीमियम है।
इंटीरियर हाइलाइट्स
- 30-इंच ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले (क्लस्टर + AC डिस्प्ले + इंफोटेनमेंट)
- डुअल-टोन लेदरेट इंटीरियर (Smoky Black + White)
- 10-वे पावर्ड ड्राइवर सीट
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें
- रियर रिक्लाइन सीटें + सनशेड + टाइप-सी चार्जिंग
- डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ
- 8 स्पीकर बोस ऑडियो सिस्टम
- 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग
तकनीक और कनेक्टेड फीचर्स
- Wireless Android Auto और Apple CarPlay
- नई Kia Connect 2.0
- ओवर-द-एयर अपडेट्स
- स्मार्ट की प्रॉक्सिमिटी अनलॉक
- Predictive Diagnostics और Remote Monitoring
सेफ्टी फीचर्स और ADAS
Kia Seltos 2026 को हाई-स्ट्रेंथ स्टील और हॉट-स्टैम्पिंग तकनीक से मजबूत बनाया गया है।
स्टैंडर्ड सेफ्टी (24 फीचर्स)
- 6 एयरबैग
- ABS, ESC
- हिल-स्टार्ट असिस्ट
- रोलओवर सेंसर
- रियर ऑक्यूपेंट अलर्ट
ADAS Level 2 (21 फीचर्स)
- फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस
- लेन कीप असिस्ट
- स्मार्ट क्रूज कंट्रोल
- ब्लाइंड व्यू मॉनिटर
- 360-डिग्री कैमरा
- साइड पार्किंग सेंसर
इंजन और ट्रांसमिशन
नई Seltos तीन इंजन विकल्पों के साथ आती है:
पेट्रोल
- 1.5L Smartstream – 115 PS, 144 Nm
- 1.5L Turbo T-GDI – 160 PS, 253 Nm
डीज़ल
- 1.5L CRDi VGT – 116 PS, 250 Nm
गियरबॉक्स विकल्प
6MT, 6iMT, IVT, 7DCT, 6AT
वेरिएंट्स और पैकेज
चार बेस ट्रिम्स:
HTE, HTK, HTX, GTX
चार ऑप्शनल ट्रिम्स:
HTE(O), HTK(O), HTX(A), GTX(A)
X-Line स्टाइलिंग पैक भी उपलब्ध होगा।
Kia Seltos 2026 की कीमत
भारत में कीमतें 11 से 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रहने की उम्मीद है।
यह मुकाबला करेगी:
Tata Sierra, Hyundai Creta, Grand Vitara, Toyota Hyryder, Taigun, Kushaq, MG Astor, Honda Elevate, Tata Curvv आदि से।
