Featuredछत्तीसगढ़

Kaushalya Mata Dham: कौशल्या माता धाम में स्थापना के लिए तैयार प्रभु श्रीराम की नई प्रतिमा, ग्वालियर से रवाना हुई टीम

Kaushalya Mata Dham: चंदखुरी स्थित कौशल्या माता धाम में जल्द ही भगवान श्रीराम की भव्य नई प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। ग्वालियर में तैयार हुई प्रतिमा को लाने के लिए टीम रवाना हो चुकी है और आने वाले दिनों में इसे शुभ मुहूर्त में मंदिर परिसर में स्थापित किया जाएगा।

Kaushalya Mata Dham

पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने बताया कि पहले TCIL संस्था द्वारा जो प्रतिमा स्थापित की गई थी, वह प्रोपोर्शन में सही नहीं होने के कारण अस्वीकृत कर दी गई थी। इसके बाद सरकार ने नई प्रतिमा तैयार कराने का निर्णय लिया और पुरानी प्रतिमा को रिप्लेस करने का निर्देश दिया गया।

राष्ट्रपति सम्मानित मूर्तिकार ने बनाई प्रतिमा

भगवान श्रीराम की यह नई प्रतिमा 51 फीट ऊंची वनवासी स्वरूप में होगी, जिसे मौजूदा प्रतिमा की जगह पर ही स्थापित किया जाएगा। इस प्रतिमा का निर्माण मध्य प्रदेश के ग्वालियर के प्रसिद्ध और राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा द्वारा किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देश पर Gwalior Sand Stone Art & Craft Center में प्रतिमा का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जो अब पूर्ण हो चुका है।

108 रुद्राक्ष मनकों से सजी प्रतिमा बनेगी आकर्षण का केंद्र

इस प्रतिमा की खास बात यह है कि इसमें 108 मनकों के रुद्राक्ष का विशेष समावेश किया गया है, जो धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे प्रतिमा की आध्यात्मिक और कलात्मक भव्यता और भी बढ़ जाती है।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

कौशल्या माता धाम को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। भगवान श्रीराम की विशाल और भव्य प्रतिमा की स्थापना के बाद यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में और अधिक वृद्धि होने की उम्मीद है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार प्रतिमा के पहुंचते ही स्थापना की तैयारियां तेज की जाएंगी और शुभ तिथि तय कर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *