Katrina Kaif Son Name Reveal: कटरीना कैफ ने रिवील किया बेटे का नाम, शेयर की पहली झलक, बोलीं – दुआएं पूरी हुईं
Katrina Kaif Son Name Reveal: बॉलीवुड के पॉपुलर पावर कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी सबसे बड़ी खुशखबरी। कपल ने अपने बेटे के जन्म के तीन महीने बाद आखिरकार बेटे का नाम रिवील कर दिया है। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

‘विकैट’ ने रखा बेटे का प्यारा सा नाम
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने लाडले के नाम का खुलासा एक बेहद इमोशनल पोस्ट के जरिए किया। शेयर की गई तस्वीर में दोनों अपने नन्हें बेटे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं।
कटरीना ने कैप्शन में लिखा –
“हमारी रोशनी की किरण… विहान कौशल। दुआएं कबूल हो गईं। जिंदगी बहुत खूबसूरत है। एक पल में हमारी दुनिया बदल गई। शब्दों से परे सिर्फ कृतज्ञता।”
कपल ने अपने बेटे का नाम ‘विहान कौशल’ रखा है, जिसका अर्थ होता है नई शुरुआत और सुबह की पहली किरण। यह नाम उनकी जिंदगी में आए नए अध्याय और खुशियों का प्रतीक माना जा रहा है।
7 नवंबर 2025 को बने थे माता-पिता
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 7 नवंबर 2025 को अपने बेटे का स्वागत किया था। बेटे के जन्म के बाद से ही कपल ने अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखा। शादी से लेकर पैरेंटहुड तक, दोनों ने हमेशा प्राइवेसी को प्राथमिकता दी है।
सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़
जैसे ही बेटे के नाम की घोषणा हुई, सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स की ओर से बधाइयों का तांता लग गया। परिणीति चोपड़ा, दीया मिर्जा, भूमि पेडनेकर, अहाना कुमरा समेत कई सितारों ने कपल को नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। हाल ही में विक्की कौशल ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि बेटे के आने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है।
फैंस को अब चेहरे के रिवील का इंतजार
अब फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि कटरीना और विक्की अपने बेटे विहान का चेहरा कब रिवील करेंगे। बता दें कि दोनों ने 9 दिसंबर 2021 को सवाई माधोपुर, राजस्थान में शादी की थी और तब से यह जोड़ी फैंस की फेवरेट बनी हुई है।
