Featuredमनोरंजन

Kantara Mimicry Controversy: रणवीर सिंह ने ‘कांतारा’ दैव्य एक्ट की मिमिक्री पर मांगी माफी, बोले—‘किसी की भावनाएं ठेस पहुंचाना इरादा नहीं था

Kantara Mimicry Controversy: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के मंच पर उन्होंने फिल्म ‘कांतारा’ के दैव्य एक्ट और ‘चामुंडा देवी’ के सीक्वेंस की मिमिक्री की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। हिंदू संगठनों ने रणवीर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है। बढ़ते विवाद को देखते हुए एक्टर ने हाथ जोड़कर माफी मांगी है।

Kantara Mimicry Controversy


रणवीर सिंह ने जारी किया माफीनामा

विवाद के बाद रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए स्पष्टीकरण दिया और माफी मांगते हुए लिखा:


“मैं फिल्म में ऋषभ शेट्टी की जबरदस्त परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहा था। एक्टर ही समझ सकता है कि ऐसा सीन निभाने में कितनी मेहनत लगती है। किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना मेरा इरादा बिल्कुल नहीं था। यदि ऐसा हुआ है, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं।”

रणवीर ने यह भी कहा कि वे भारत के सभी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का सम्मान करते हैं।

आखिर विवाद हुआ कैसे?

IFFI 2025 के मंच पर रणवीर सिंह ने ‘कांतारा’ फिल्म की ‘चामुंडा देवी’ के दैव्य एक्ट की नकल उतारने की कोशिश की। इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर–एक्टर ऋषभ शेट्टी ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन रणवीर अपनी परफॉर्मेंस जारी रखते रहे।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और यूजर्स ने इसे “धार्मिक भावनाओं का अपमान” बताया। हिंदू जनजागृति समिति ने रणवीर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

वीडियो सामने आने के बाद रणवीर पर धार्मिक प्रतीक और देवत्व से जुड़े एक्ट का मजाक उड़ाने का आरोप लगा। यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि दैव्य एक्ट एक पवित्र परंपरा है, इसका मजाक नहीं उड़ाया जाना चाहिए।

रणवीर सिंह के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

रणवीर सिंह जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आएंगे, जो 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *