Featuredलाइफस्टाइल

Jewellery Cleaning Tips: घर पर सोने-चांदी के गहनों की खोई चमक लौटाएं, जानें आसान और असरदार घरेलू नुस्खे

Jewellery Cleaning Tips:

त्योहारों का मौसम आते ही महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान होती हैं अपने सोने-चांदी के गहनों और मूर्तियों की सफाई को लेकर। गहनों की चमक समय के साथ फीकी पड़ जाती है और बार-बार सुनार के पास जाना महंगा और समय लेने वाला काम है। लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं, क्योंकि कुछ आसान और घरेलू नुस्खों से आप घर बैठे ही गहनों की पुरानी चमक वापस ला सकती हैं।

Jewellery Cleaning Tips

सोने के गहनों के लिए चायपत्ती का इस्तेमाल

सोने के गहनों और मूर्तियों को साफ करने के लिए चायपत्ती बेहद असरदार है। एक पैन में एक गिलास पानी और 2 चम्मच चायपत्ती डालकर उबालें। पानी छानकर उसमें थोड़ा बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट पाउडर मिलाएं। ठंडा होने पर गहनों को 15 मिनट के लिए डुबो दें और हल्के ब्रश से साफ करें। गहने चमक उठेंगे।

चांदी की सफाई के लिए एल्यूमीनियम फॉइल

एक बर्तन में गर्म पानी लें, उसमें छोटे-छोटे एल्यूमीनियम फॉइल के टुकड़े डालें। अब 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर गहनों को इसमें कुछ मिनट डुबो दें। ब्रश से हल्के हाथ से रगड़ने पर काले धब्बे तुरंत हट जाएंगे।

नींबू और नमक का घरेलू उपाय

चांदी के गहनों की सफाई के लिए नींबू और नमक बेहद असरदार हैं। एक कटोरी में 1 नींबू का रस और 3 चम्मच नमक मिलाकर गहनों को कुछ मिनट डुबो दें। इससे मैल हटकर चमक लौट आएगी।

डायमंड ज्वैलरी के लिए टूथपेस्ट

डायमंड रिंग्स और ईयरिंग्स की चमक बढ़ाने के लिए टूथपेस्ट का उपयोग करें। हल्के हाथ से डायमंड पर टूथपेस्ट रगड़ें और साफ कपड़े से पोंछ दें। डायमंड्स एकदम नए जैसे लगने लगेंगे।

इन छोटे-छोटे घरेलू नुस्खों से आप गहनों और मूर्तियों की चमक सालों तक बरकरार रख सकती हैं। अब त्योहारों पर सुनार के पास जाने की जरूरत नहीं, बस घर बैठे ही गहनों को नए जैसा बना लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *