Featuredटेक्नोलॉजी

Instagram Auto Scroll Feature: अब बिना हाथ लगाए खुद स्क्रॉल होंगी रील्स, जानें कैसे करें ऑन

Instagram Auto Scroll Feature: इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब रील्स देखने के लिए बार-बार स्क्रीन पर स्वाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इंस्टाग्राम ने आखिरकार ऑटो स्क्रॉल फीचर लॉन्च कर दिया है, जिससे रील्स अपने आप स्क्रॉल होंगी। एक बार इस फीचर को ऑन करने के बाद आप फोन को कहीं रखकर भी लगातार रील्स का मजा ले सकते हैं।

Instagram Auto Scroll Feature

लंबे समय से इस फीचर को लेकर चर्चा चल रही थी और अब इंस्टाग्राम ऐप के लेटेस्ट अपडेट के साथ यह सुविधा कई यूजर्स को मिलने लगी है।

क्या है Instagram Auto Scroll Feature?

जैसा कि नाम से साफ है, ऑटो स्क्रॉल फीचर रील्स को अपने आप स्क्रॉल करने का काम करता है। यह फीचर खास तौर पर Instagram Reels के लिए लाया गया है।

इस फीचर को ऑन करने के बाद:

  • रील खत्म होते ही अगली रील ऑटोमैटिक शुरू हो जाएगी
  • बार-बार ऊपर स्वाइप करने की जरूरत नहीं
  • फोन को एक जगह रखकर भी रील्स देख सकते हैं

ठंड में क्यों है यह फीचर बेहद काम का?

ठंड के मौसम में अक्सर यूजर्स हाथ जेब में रखकर फोन देखना पसंद करते हैं। ऐसे में ऑटो स्क्रॉल फीचर काफी उपयोगी साबित होगा। फोन को स्टैंड पर रखें और बिना हाथ लगाए रील्स देखते रहें।

Instagram पर Auto Scroll Feature कैसे काम करता है?

एक बार सेटिंग में जाकर इस फीचर को ऑन करने के बाद:

  • रील प्ले होने लगेगी
  • रील खत्म होते ही अगली रील खुद ब खुद आ जाएगी
  • पूरा प्रोसेस ऐप अपने आप संभालेगा

Instagram Auto Scroll Feature कैसे ऑन करें?

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप को अपडेट करना जरूरी है।

ऑटो स्क्रॉल ऑन करने के स्टेप्स:

  1. Instagram ऐप खोलें और कोई भी रील चलाएं
  2. रील के दाईं ओर मौजूद तीन डॉट्स (⋮) पर टैप करें
  3. यहां आपको Auto Scroll का ऑप्शन दिखाई देगा
  4. इस ऑप्शन को ON कर दें

अब आपकी इंस्टाग्राम रील्स खुद-ब-खुद स्क्रॉल होने लगेंगी।

अगर फीचर ऑन करने के बाद काम न करे, तो एक बार ऐप बंद करके दोबारा खोलें।

धीरे-धीरे सभी यूजर्स को मिलेगा फीचर

यह फीचर फिलहाल स्टेज्ड रोलआउट के तहत उपलब्ध कराया जा रहा है। अगर आपको अभी यह ऑप्शन नहीं दिख रहा है, तो आने वाले दिनों में अपडेट के साथ मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *