Featuredबिजनेस

Indian AI Stock: इंडिया के इस AI स्टॉक ने दिया 55,000% रिटर्न, जानिए कैसे हुई पैसों की बारिश

Indian AI Stock: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का क्रेज पूरी दुनिया में सिर चढ़कर बोल रहा है और इसी बीच भारत के शेयर बाजार से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने निवेशकों को हैरान कर दिया है। एक भारतीय AI स्टॉक ने महज 20 महीनों में करीब 55,000 प्रतिशत का रिटर्न देकर सबको चौंका दिया है। हालांकि इस बंपर रैली के साथ अब “AI बबल” को लेकर चिंताएं भी गहराने लगी हैं।



कौन-सी है यह भारतीय AI कंपनी?

इस चर्चा में रहने वाली कंपनी है RRP सेमीकंडक्टर लिमिटेड (RRP Semiconductor Limited)। कुछ समय पहले तक गुमनाम रही यह कंपनी अब दुनिया के सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले AI/सेमीकंडक्टर स्टॉक्स में गिनी जा रही है। 1 बिलियन डॉलर से अधिक मार्केट कैप वाली कंपनियों में RRP का रिटर्न सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया और अपर सर्किट का खेल

विशेषज्ञों के अनुसार, इस स्टॉक की तेजी के पीछे कई वजहें रहीं—

  • सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा
  • बाजार में बेहद कम फ्री-फ्लोट शेयर
  • रिटेल निवेशकों की बढ़ती भागीदारी

हालात ऐसे रहे कि इस शेयर में लगातार 149 दिनों तक अपर सर्किट लगा। दिलचस्प बात यह है कि एक्सचेंज और कंपनी खुद निवेशकों को इस तेजी से सतर्क रहने की चेतावनी देते रहे।

नाम बदलते ही बदली किस्मत

2024 की शुरुआत में कंपनी ने खुद को रियल एस्टेट से हटाकर सेमीकंडक्टर सेक्टर में रीब्रांड किया। पहले इसका नाम G D Trading & Agencies Limited था, जिसे बदलकर RRP Semiconductor Limited कर दिया गया। इसी बदलाव के बाद शेयर में तूफानी तेजी देखने को मिली।

फाइनेंशियल स्थिति बनी चिंता का कारण

जहां एक ओर शेयर ने रिकॉर्ड रिटर्न दिया, वहीं दूसरी ओर कंपनी की वित्तीय स्थिति कमजोर मानी जा रही है।

  • हालिया तिमाही में नेगेटिव रेवेन्यू
  • 71.5 करोड़ रुपये का नेट लॉस
  • कंपनी में सिर्फ 2 फुल-टाइम कर्मचारी

इन आंकड़ों ने निवेशकों और रेगुलेटर्स की चिंता बढ़ा दी है।

SEBI की नजर, ट्रेडिंग पर रोक

अब इस रैली में थकावट के संकेत मिलने लगे हैं। शेयर अपने ऑल-टाइम हाई से फिसल चुका है और SEBI ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही स्टॉक एक्सचेंज ने इसके ट्रेडिंग डेज को सीमित कर दिया है।

निवेशकों के लिए बड़ा सबक

RRP सेमीकंडक्टर की कहानी यह साफ करती है कि AI टैग वाला हर स्टॉक मजबूत फंडामेंटल वाला नहीं होता। तेजी से मुनाफा जितना आकर्षक दिखता है, जोखिम भी उतना ही बड़ा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *