India vs New Zealand T20 Raipur Match: भारत–न्यूज़ीलैंड टी20 मुकाबले की तैयारियां अंतिम चरण में, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, पहली पारी के बाद नहीं मिलेगी एंट्री
India vs New Zealand T20 Raipur Match Update: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रोमांच के लिए तैयार है। 23 जनवरी को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। स्टेडियम को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को हैंडओवर कर दिया गया है और अब आयोजन से जुड़ी सभी तकनीकी और प्रसारण व्यवस्थाएं बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी की जा रही हैं।

22 जनवरी को रायपुर पहुंचेंगी दोनों टीमें
क्रिकेट संघ से मिली जानकारी के अनुसार भारत और न्यूज़ीलैंड की टीमें 22 जनवरी को रायपुर पहुंचेंगी और एक निजी होटल में ठहरेंगी। होटल से स्टेडियम तक खिलाड़ियों की आवाजाही के दौरान विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू रहेगा। मैच के दिन सुबह दोनों टीमें अभ्यास सत्र भी कर सकती हैं, जिसके लिए पिच और आउटफील्ड को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है।
टिकटों की जबरदस्त मांग, छात्रों के लिए खास सुविधा
भारत–न्यूज़ीलैंड मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के अनुसार टिकटों की बिक्री Ticketgenie वेबसाइट और ऐप के माध्यम से जारी है।
- एक यूज़र अधिकतम: 4 टिकट
- टिकट की कीमत: ₹800 से ₹25,000 तक
- छात्रों के लिए टिकट: ₹800 (स्टूडेंट ID अनिवार्य)
प्रीमियम और जनरल स्टैंड के लिए अलग-अलग श्रेणियां तय की गई हैं।
पहली पारी के बाद स्टेडियम में नहीं मिलेगी एंट्री
संघ ने साफ किया है कि पहली पारी खत्म होने के बाद किसी भी दर्शक को एंट्री नहीं दी जाएगी।
- एंट्री शुरू: दोपहर 4 बजे से
- मैच शुरू: शाम 7 बजे
- बिना फिजिकल टिकट एंट्री नहीं
- मैच डे पर टिकट रिडीम नहीं होंगे
कालाबाज़ारी रोकने के लिए खास इंतज़ाम
टिकट की कालाबाज़ारी रोकने के लिए इस बार टिकट के साथ रेट लिखी हुई टी-शर्ट दी जाएगी ताकि ओवररेटिंग की तुरंत पहचान कर कार्रवाई की जा सके। CSCS ने अनियमितता पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
स्टेडियम के अंदर खाने-पीने के तय रेट
दर्शकों की सुविधा के लिए खाने-पीने की सभी चीजों के रेट पहले से तय किए गए हैं:
- समोसा (100 ग्राम): ₹50
- सैंडविच: ₹60
- बर्गर: ₹80
- पॉपकॉर्न कोन: ₹60
- पॉपकॉर्न टब: ₹100
- पिज्जा: ₹250
- आइसक्रीम/वेफर्स: MRP पर
फूड स्टॉल कर्मचारियों की टी-शर्ट पर भी रेट लिखे होंगे और मेन्यू बोर्ड स्पष्ट रूप से लगाए जाएंगे।
सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, तिहरी निगरानी व्यवस्था
मैच के मद्देनजर स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में चाक-चौबंद सुरक्षा रहेगी:
- 350+ प्राइवेट बाउंसर्स
- 45 CSCS अधिकारी
- 13 एंट्री गेट पर पुलिस + गार्ड + संघ स्टाफ
- बाउंड्री लाइन पर अतिरिक्त सुरक्षा
- नया रायपुर क्षेत्र में सैकड़ों पुलिस जवान तैनात
स्टेडियम में इन वस्तुओं पर रहेगा प्रतिबंध
सुरक्षा कारणों से निम्न वस्तुएं प्रतिबंधित रहेंगी:
बोतल, टिन, कैन, लाइटर, सिगरेट, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, ज्वलनशील पदार्थ, मेटल कंटेनर, छतरी, नुकीली वस्तुएं, कैमरा, हेलमेट, पावर बैंक, सेल्फी स्टिक, बैकपैक, सिक्के, पटाखे, हथियार
भारत–न्यूज़ीलैंड का यह मुकाबला न सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास होगा, बल्कि रायपुर और छत्तीसगढ़ के लिए भी एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय आयोजन साबित होने जा रहा है।
