Featuredक्रिकेटखेलछत्तीसगढ़

India-New Zealand T20 Match in Raipur: रायपुर में 23 जनवरी को भारत–न्यूजीलैंड T20 मुकाबला, टिकट के लिए उमड़ी भीड़, स्टूडेंट्स में जबरदस्त उत्साह

India-New Zealand T20 Match in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 23 जनवरी को होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड टी-20 इंटरनेशनल मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। टिकट बिक्री शुरू होते ही इंडोर स्टेडियम में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, खासकर स्टूडेंट्स की लंबी कतारें सुबह से ही देखने को मिल रही हैं।

India-New Zealand T20 Match in Raipur

आयोजकों के अनुसार, ऑनलाइन टिकटों की बिक्री पहले ही शुरू हो चुकी है, जबकि स्टूडेंट टिकट आज सुबह 10 बजे से ऑफलाइन काउंटर पर उपलब्ध कराए गए हैं, जिनकी कीमत ₹800 रखी गई है। नियम के तहत एक छात्र को केवल एक ही टिकट दिया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्रों को मैच देखने का मौका मिल सके।

ऑनलाइन टिकट वालों के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था

रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित इंडोर स्टेडियम में टिकट वितरण के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं।

  • ऑफलाइन खरीद के लिए अलग लाइन
  • ऑनलाइन टिकट वालों के लिए फिजिकल टिकट एक्सचेंज का अलग काउंटर

गुरुवार शाम पहले चरण में करीब 12,000 टिकट सिर्फ आधे घंटे में बिक गए, जिससे मैच की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

स्टूडेंट्स में खासा जोश, लाइव मैच देखने को लेकर उत्सुक

स्टूडेंट टिकट बिक्री की सूचना मिलते ही सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। छात्रों और फैंस का कहना है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक होते हैं, इसलिए वे इस मैच को स्टेडियम में बैठकर लाइव देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

दर्शकों के लिए स्टैंड टिकट की कीमतें

Upper 2 और Upper 4 – ₹2,000

Lower 2, 4, 7, 9 | Upper 1, 5, 6, 10 – ₹2,500

Lower 5 और Lower 6 – ₹3,000

Lower 10A और Lower 10B – ₹3,500

प्रीमियम कैटेगरी (Buffet सहित)

  • Silver (4th Floor) – ₹7,500
  • Gold (2nd Floor) – ₹10,000
  • Platinum (1st Floor) – ₹12,500
  • Corporate Box – ₹25,000

पहली पारी के बाद एंट्री बंद

क्रिकेट संघ ने साफ किया है कि पहली इनिंग खत्म होने के बाद किसी को भी स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए दर्शकों से समय से पहले पहुंचने की अपील की गई है। इसके साथ ही कालाबाजारी रोकने के लिए टिकट के साथ रेट लिखी हुई टी-शर्ट दी जाएगी, ताकि ज्यादा कीमत वसूलने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

सुरक्षा के तगड़े इंतजाम, एंट्री गेट्स पर तिहरी निगरानी

  • 350+ प्राइवेट बाउंसर्स तैनात
  • 45 क्रिकेट संघ अधिकारी स्टेडियम में मौजूद
  • 13 एंट्री गेट्स पर मजबूत लोहे की रेलिंग
  • पुलिस + प्राइवेट गार्ड + CSCS स्टाफ की तीन-स्तरीय सुरक्षा
  • बाउंड्री लाइन पर भी बाउंसर्स तैनात

पिछले मैचों के अनुभव को देखते हुए इस बार सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है।

खाने-पीने की चीजों पर भी रहेगी सख्ती

पिछले भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में महंगे खाने की शिकायतों के बाद इस बार CSCS ने साफ किया है कि खाद्य सामग्री की कीमतों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि दर्शकों से मनमानी वसूली न हो।

स्टेडियम में पूरी तरह प्रतिबंधित सामान

सुरक्षा कारणों से ये वस्तुएं ले जाना मना है:

  • बोतलें, लाइटर, सिगरेट, टिन, कैन
  • म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट
  • ज्वलनशील या जहरीले पदार्थ
  • मेटल कंटेनर, छतरी, नुकीली चीजें
  • कैमरा, हेलमेट, पावर बैंक, सेल्फी स्टिक
  • बैकपैक, सिक्के, पटाखे और हथियार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *