IND VS SA ODI: रायपुर में विराट कोहली ने जड़ा शतक…
IND VS SA ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार शतक जड़कर स्टेडियम और फैंस में जोश भर दिया। कोहली ने 91 गेंदों पर 101 रन बनाकर अपने क्लास का फिर सबूत दिया।

टीम इंडिया का प्रदर्शन
टीम इंडिया ने 276 रन पर तीन विकेट खो दिए हैं। बल्लेबाज़ों ने शुरुआत से संभलकर खेलते हुए रन बोर्ड पर मजबूत स्कोर खड़ा किया है।
लगातार 20वां टॉस गंवाया
अद्भुत संयोग यह रहा कि भारतीय टीम ने वनडे में लगातार 20वां टॉस गंवाया, जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने गेंदबाजी करने का फैसला किया।
मैदान में घुसा फैन, बाउंसरों ने पकड़ा
मैच के दौरान एक युवक मैदान में घुस गया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए फैन को कंधे पर उठाकर मैदान से बाहर कर दिया। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।
फैंस का जबरदस्त क्रेज, स्टेडियम के बाहर जाम
रायपुर में अब तक टीम इंडिया ने कोई वनडे मुकाबला नहीं हारा है, इसी कारण मैच को लेकर उत्साह चरम पर है।
- तेलीबांधा चौक पर लगभग 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था।
- स्टेडियम तक पहुंचने वाली सड़कों पर जगह-जगह भारी भीड़ देखने को मिली।
- तीन-लेयर सुरक्षा जांच के बाद ही दर्शकों को एंट्री दी गई।
एमएस धोनी के फैन रामबाबू भी स्टेडियम पहुंचे, जिनके खास लुक ने फैंस का ध्यान खींचा।
