IND vs AUS, 1st T20: बारिश ने बिगाड़ा पहला टी20 मुकाबला, सिर्फ 58 गेंदों का हुआ खेल
IND vs AUS, 1st T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते खेल को दो बार रोकना पड़ा और अंततः मैच को बेनतीजा घोषित करना पड़ा।

खेल रोके जाने तक भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए थे। शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव 39-39 रन पर नाबाद थे। वहीं, भारत के लिए ओपनर अभिषेक शर्मा ने तेज़ 19 रन बनाए, लेकिन नाथन एलिस की गेंद पर टिम डेविड को कैच दे बैठे।
वनडे सीरीज में 1-2 से हार झेलने के बाद भारत ने सिडनी में आखिरी वनडे 9 विकेट से जीतकर वापसी की थी। अब टीम इंडिया टी20 सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से मेलबर्न में होने वाले दूसरे मैच में उतरेगी।
अब कब होगा अगला मुकाबला
सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला 31 अक्टूबर 2025 को मेलबर्न में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत के साथ बढ़त बनाने की कोशिश करेंगी।
भारत की प्लेइंग-11:
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11:
मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जैवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनैमैन, जोश हेजलवुड
