Featuredमनोरंजन

Ikkis Trailer: नाती अगस्त्य नंदा के डेब्यू पर अमिताभ बच्चन हुए भावुक, साझा की खास यादें

Ikkis Trailer: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने नाती अगस्त्य नंदा की आने वाली फिल्म “इक्कीस” का ट्रेलर देखने के बाद एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अगस्त्य को बचपन से लेकर अब तक की यादें ताजा करते हुए कहा कि अब उनका पोता “दुनिया भर के सिनेमाघरों में छाने के लिए तैयार है।”

Ikkis Trailer

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा,

“अगस्त्य! तुम्हारे जन्म के तुरंत बाद मैंने तुम्हें अपनी बाहों में लिया था… कुछ महीने बाद, तुम्हारी नन्हीं उंगलियां मेरी दाढ़ी से खेलने लगी थीं… आज तुम सिनेमा के पर्दे पर चमकने जा रहे हो। तुम खास हो… मेरी दुआएं और आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ हैं।”

महानायक ने आगे लिखा कि उन्हें उम्मीद है अगस्त्य नंदा अपने काम से न केवल खुद को बल्कि पूरे परिवार को गर्व महसूस कराएंगे।

‘इक्कीस’ का ट्रेलर रिलीज़ – भावनाओं और देशभक्ति से भरपूर कहानी

श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान द्वारा निर्मित “इक्कीस” एक वॉर-ड्रामा फिल्म है, जिसका ट्रेलर बुधवार को रिलीज हुआ। फिल्म में अगस्त्य नंदा भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने भारत-पाक युद्ध (1971) में सिर्फ़ 21 साल की उम्र में वीरता का परिचय दिया था।

ट्रेलर में अरुण खेत्रपाल की जिंदगी की झलक दिखाई गई है — उनके नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) के दिनों से लेकर युद्ध के मैदान तक की प्रेरणादायक यात्रा। अगस्त्य ने ट्रेलर में एक दृढ़निश्चयी और देशभक्त सैनिक की भूमिका बखूबी निभाई है।

फिल्म में दिखेगी प्रेम कहानी और भावनात्मक रिश्ता

फिल्म में सिमर भाटिया अगस्त्य की प्रेमिका के रूप में नजर आएंगी, जबकि धर्मेंद्र उनके पिता की भूमिका में और जयदीप अहलावत एक सीनियर सेना अधिकारी के रूप में दिखेंगे।
“इक्कीस” दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, जो एक भावनात्मक और प्रेरणादायक सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *