Featuredमनोरंजन

Ikkis Release Date: धर्मेंद्र की आख़िरी फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Ikkis Release Date: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) की आख़िरी फिल्म ‘इक्कीस’ (Ikkis) को लेकर दर्शकों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) स्टारर यह फिल्म एक बार फिर पोस्टपोन कर दी गई है। पहले यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।



अब नए साल पर रिलीज होगी फिल्म ‘इक्कीस’

फिल्म ‘इक्कीस’ पहले 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि अब मैडॉक फिल्म्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि— फिल्म अब 1 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी। नए साल की शुरुआत के साथ यह फिल्म दर्शकों के लिए एक भावनात्मक और देशभक्ति से भरा सिनेमाई अनुभव लेकर आएगी।

मेकर्स ने क्या कहा?

मैडॉक फिल्म्स ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा— “इस नए साल में खुद को साहस का तोहफा दें। फिल्म का फाइनल ट्रेलर इस वीकेंड सिनेमाघरों में रिलीज हो रहा है। दिग्गज निर्देशक श्रीराम राघवन की पहली युद्ध फिल्म में एक नया अध्याय शुरू होता है। भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल की सच्ची कहानी। कुछ नायक कम उम्र में ही दुनिया छोड़ जाते हैं। सिनेमाघरों में साहस का अनुभव करें। ‘इक्कीस’ – 1 जनवरी 2026।”

परमवीर चक्र विजेता की सच्ची कहानी

फिल्म ‘इक्कीस’ भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल की प्रेरणादायक और वीरगाथा से भरी सच्ची कहानी पर आधारित है।

  • अगस्त्य नंदा निभाएंगे अरुण खेतरपाल का किरदार
  • धर्मेंद्र इस फिल्म में आख़िरी बार नजर आएंगे
  • सिमर भाटिया (अक्षय कुमार की भांजी) होंगी लीड एक्ट्रेस

दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में कई मंझे हुए कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे—

  • जयदीप अहलावत
  • दीपक डोबरियाल
  • सिकंदर खेर
  • राहुल देव

निर्देशन की कमान संभाली है श्रीराम राघवन ने, जो इस फिल्म के जरिए अपनी पहली वॉर फिल्म लेकर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *