Featuredराशिफल

Horoscope 7 September 2025: इन 4 राशि वालों को जल्दबाजी से बचना होगा, जानें आज का भविष्यफल

नई दिल्ली। 7 सितंबर 2025, रविवार का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। आचार्य मानस शर्मा के अनुसार, आज का दिन कुछ जातकों के लिए शुभ अवसर लेकर आएगा, वहीं कुछ को अपने फैसलों में धैर्य रखने की जरूरत होगी। खासकर मेष, सिंह, मीन और मिथुन राशि वालों को जल्दबाजी में कोई कदम उठाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं चंद्र राशि पर आधारित 12 राशियों का दैनिक राशिफल

मेष (Aries)

आज दिन मिश्रित परिणाम देगा। पारिवारिक मुलाकातें हो सकती हैं, लेकिन ससुराल पक्ष से लेनदेन में सावधानी रखें। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को निवेश सोच-समझकर करना होगा। किसी पारिवारिक मामले में लापरवाही नुकसान दे सकती है।

वृषभ (Taurus)

मेहनत पर भरोसा रखें। अनुभवों से लाभ मिलेगा। विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है, इसलिए संयम जरूरी है। प्रॉपर्टी संबंधी कोई डील नुकसान पहुंचा सकती है।

मिथुन (Gemini)

मेहनत का फल मिलेगा। दोस्तों के साथ रोमांचक पल बिताएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। वाहन खराब होने से खर्च बढ़ सकता है। सरकारी मामलों में विशेषज्ञ सलाह लेना लाभकारी रहेगा।

कर्क (Cancer)

आय में वृद्धि होगी। कामकाज में धैर्य बनाए रखें। क्रोध पर काबू पाएं, अन्यथा तनाव बढ़ सकता है। उधार चुकाने की कोशिश करेंगे। पिता की ओर से जिम्मेदारी मिल सकती है।

सिंह (Leo)

जल्दबाजी से बचें। सिंगल लोगों को प्रेम संबंध में अवसर मिलेंगे। माताजी की सेहत पर ध्यान दें, खर्च बढ़ सकता है।

कन्या (Virgo)

चुनौतियों भरा दिन रहेगा। नया सीखने का अवसर मिलेगा। बिना मांगे सलाह देने से बचें। संतान वाहन की मांग कर सकती है। उच्च शिक्षा के लिए मार्ग प्रशस्त होगा।

तुला (Libra)

ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें। बैंकिंग क्षेत्र में लाभकारी स्कीम मिल सकती है। जीवनसाथी से सरप्राइज गिफ्ट की संभावना है।

वृश्चिक (Scorpio)

कामकाज में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन मधुर रहेगा। नौकरीपेशा लोग व्यस्त रहेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु (Sagittarius)

धन संबंधी मामलों पर ध्यान दें। किसी के कहने में आकर निर्णय न लें। परिवार में शुभ कार्यक्रम से खुशी का माहौल रहेगा।

मकर (Capricorn)

सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। बिजनेस में नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। दोस्तों के साथ आनंददायक समय व्यतीत होगा।

कुंभ (Aquarius)

दिन मिश्रित फल देगा। छोटे-छोटे लाभ के अवसर मिलेंगे। खान-पान में संयम रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में समस्या आ सकती है।

मीन (Pisces)

जल्दबाजी से बचें। किसी विवाद में चुप रहना ही बेहतर रहेगा। व्यापार में फंसाने की कोशिश हो सकती है। जीवनसाथी की राय पर निवेश करने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version