Honda Elevate ADV Edition: एडवेंचर लुक, दमदार इंजन और स्पोर्टी फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च
Honda Elevate ADV Edition: Honda ने अपनी मिड साइज SUV Honda Elevate का ADV Edition भारत में लॉन्च कर दिया है। अगर आप एक ऐसी स्पोर्टी SUV खरीदने की सोच रहे हैं जिसमें प्रीमियम लुक के साथ एडवेंचर फील भी मिले, तो यह एडिशन आपके लिए खास साबित हो सकता है। Honda Elevate ADV Edition को खास तौर पर उन कार खरीदारों के लिए बनाया गया है, जिन्हें आउटडोर ड्राइविंग, ट्रैवलिंग और एडवेंचर एक्सपीरियंस पसंद है।

इस SUV को एक शार्प, स्पोर्टी और बोल्ड लुक देने के लिए कंपनी ने इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई एडवांस अपडेट्स दिए हैं। साथ ही इस एडिशन को Elevate के टॉप ट्रिम के रूप में पेश किया गया है, जिससे यह लाइवस्टाइल बेस्ड SUV सेगमेंट में और ज्यादा प्रीमियम बन जाता है।
एक्सटीरियर हाइलाइट्स
Honda Elevate ADV Edition में ग्लॉसी ब्लैक अल्फा-बोल्ड प्लस ग्रिल, बोनट पर ऑरेंज एक्सेंट, ब्लैक रूफ रेल्स, ब्लैक ORVMs, ब्लैक अलॉय व्हील्स और ऑरेंज हाइलाइट्स जैसे विजुअल अपडेट्स मिलते हैं। धांसू लुक के लिए इसमें ADV बैजिंग भी दी गई है। रियर बंपर पर ऑरेंज स्किड प्लेट इसे एडवेंचर-रेडी स्टाइल देती है।
इंटीरियर अपडेट्स
इस एडिशन में फुल ऑल-ब्लैक केबिन दिया गया है, जिसमें सीट्स और AC नॉब्स पर ऑरेंज स्टिचिंग और एक्सेंट दिए गए हैं। सीट बेल्ट के मेटल पार्ट्स भी ऑरेंज कलर में हैं। साथ ही इसमें ADV-स्पेसिफिक इल्युमिनेटेड इंस्ट्रूमेंट पैनल मिलता है, जो इसकी स्पोर्टी कैरेक्टर को हाईलाइट करता है।
इंजन और पावर
Honda Elevate ADV Edition में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 121 PS की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-Speed Manual और Automatic दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शंस मिलते हैं।
कीमत और मुकाबला
Honda Elevate ADV Edition को सिंगल और ड्यूल पेंट ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसकी ex-showroom कीमत 15.29 लाख रुपये से 16.66 लाख रुपये के बीच है। मिड साइज SUV सेगमेंट में इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Tata Harrier, Maruti Grand Vitara और Toyota Hyryder जैसी कारों से होगा।
