Featuredलाइफस्टाइल

Home Remedies For Itchy Scalp: सिर की खुजली और डैंड्रफ से हो रहे है परेशान ? अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम

Home Remedies For Itchy Scalp: सिर की खुजली और डैंड्रफ की समस्या आजकल आम हो गई है। यह न सिर्फ आपके आत्मविश्वास को कम करती है बल्कि लोगों के सामने शर्मिंदगी का कारण भी बन सकती है। सर्दियों में स्कैल्प का ड्राई होना, डैंड्रफ, फंगल इंफेक्शन या तनाव जैसी वजहें इस समस्या को और बढ़ा देती हैं। अगर आप भी इससे परेशान हैं, तो नीम, दही, प्याज का रस, नारियल तेल और नींबू जैसे घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं।

Home Remedies For Itchy Scalp


सिर की खुजली के कारण | Causes of Itchy Scalp

  • डैंड्रफ (Dandruff)
  • हाइव्स (Hives)
  • जुएं (Head Lice)
  • स्कैल्प रिंगवार्म (Scalp Ringworm)
  • स्कैल्प सोरायसिस (Scalp Psoriasis)
  • एटोपिक डर्मेटाइटिस (Atopic Dermatitis)

सिर की खुजली के लक्षण | Symptoms of Itchy Scalp

  • स्कैल्प का रूखा और ड्राई होना
  • लालिमा और जलन
  • सूजन आना
  • सफेद पपड़ी का बनना
  • पस से भरे घाव
  • बालों का झड़ना या गंजापन

खुजली दूर करने के घरेलू नुस्खे | Home Remedies for Itchy Scalp

1. दही का इस्तेमाल

सप्ताह में 3-4 बार दही से स्कैल्प की मालिश करें। यह डैंड्रफ कम करता है और बालों में नेचुरल शाइन लाता है।

2. तेलों का मिश्रण

अरंडी का तेल, नारियल तेल और सरसों का तेल बराबर मात्रा में मिलाकर रातभर लगाएं। सुबह धोने से डैंड्रफ और खुजली दोनों में आराम मिलता है।

3. प्याज का रस

कॉटन से प्याज का रस लगाकर 20 मिनट बाद बाल धो लें। प्याज में मौजूद सल्फर स्कैल्प इंफेक्शन को कम करता है।

4. नीम और गुढ़हल का पानी

नीम और गुढ़हल की पत्तियों को उबालकर उस पानी से सिर धोएं। यह खुजली मिटाता है और बालों को हेल्दी बनाता है।

5. नारियल तेल और कपूर

नारियल तेल में कपूर मिलाकर मसाज करने से खुजली और इंफेक्शन दोनों से राहत मिलती है।

6. नींबू का रस

नींबू का रस स्कैल्प को साफ करता है और डैंड्रफ हटाकर खुजली कम करता है।

7. सिरका (Vinegar)

सिरका और पानी मिलाकर लगाने से रूसी और खुजली तुरंत कम हो जाती है।

डिस्क्लेमर

यह जानकारी केवल सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता के लिए है। किसी भी समस्या की स्थिति में विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *