Featuredमनोरंजन

Haq Movie Cast Fees: इमरान और यामी ने ‘हक’ के लिए वसूली बराबर फीस, जानिए कितनी मिली रकम

Haq Movie Cast Fees: जंगली पिक्चर्स की नई फिल्म ‘हक (Haq)’ इन दिनों सुर्खियों में है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुपर्ण एस. वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी शाह बानो बेगम केस से प्रेरित बताई जा रही है, जिसमें प्यार, न्याय और अधिकार (‘हक’) के बीच संघर्ष को दिखाया गया है।


मुख्य भूमिकाओं में इमरान हाशमी और यामी गौतम

फिल्म में यामी गौतम ‘शाह बानो’ के किरदार में नजर आएंगी, जबकि इमरान हाशमी उनके पति मोहम्मद अहमद खान की भूमिका निभा रहे हैं। दोनों के बीच कोर्टरूम ड्रामा और भावनात्मक टकराव फिल्म की प्रमुख कहानी होगी।

दोनों लीड एक्टर्स को मिली बराबर फीस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के लिए इमरान हाशमी को लगभग ₹12 करोड़ रुपये फीस दी गई है, जबकि यामी गौतम को भी समान राशि यानी ₹12 करोड़ रुपये मिली है। दोनों की सैलरी समान रखे जाने की वजह से ‘हक’ बॉलीवुड में जेंडर इक्विटी (Gender Pay Parity) की एक मिसाल बनती दिख रही है।

अन्य कलाकारों की फीस

  • शीबा चड्ढा, जो फिल्म में वकील की भूमिका में हैं, उन्हें लगभग ₹1 करोड़ रुपये मिले हैं।
  • वर्तिका सिंह, जो इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं और इमरान की दूसरी पत्नी का किरदार निभा रही हैं, की फीस का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन बताया जा रहा है कि उन्हें भी अच्छा भुगतान किया गया है।
  • दानिश हुसैन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी और संदेश

‘हक’ सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं बल्कि महिला अधिकारों और समानता की आवाज उठाने वाली फिल्म है। ट्रेलर में दिखाई गई तीखी बहस और गहराई भरे संवाद दर्शकों में गहरी जिज्ञासा पैदा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *