Featuredबिजनेस

GST 2.0 Update: आज से महंगी हो जाएंगी ये चीजें, जीएसटी 2.0 का बड़ा असर

GST 2.0 Update:

देश में 22 सितंबर 2025 से नया गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST 2.0) लागू हो गया है। इसके साथ ही कई जरूरी सामान सस्ते हो गए हैं, जबकि कुछ लग्जरी और सिन गुड्स की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, लग्जरी कार, महंगी घड़ियां और कोल्ड-ड्रिंक्स जैसे उत्पादों पर 40% तक टैक्स लगाया गया है।

GST 2.0 Update

जीएसटी 2.0 से क्या हुआ सस्ता?

नए टैक्स सिस्टम में आम जरूरत की चीजें अब सस्ती हो गई हैं। साबुन, शैम्पू, बेबी डायपर, मंजन, रेजर और आफ्टर-शेव लोशन जैसे उत्पादों पर टैक्स घटा दिया गया है। इससे उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा।

किन चीजों पर बढ़ा टैक्स?

जीएसटी काउंसिल ने टैक्स स्लैब को सरल बनाते हुए अब सिर्फ तीन श्रेणियां रखी हैं— 5%, 18% और 40%।

40% स्लैब में लग्जरी और सिन गुड्स को रखा गया है।

महंगी हुई चीजें

  • तंबाकू उत्पाद: गुटखा, चबाने वाला तंबाकू, सिगरेट, सिगार
  • ड्रिंक्स: सोडा, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, शुगर एडेड कोल्ड ड्रिंक्स, कैफीन युक्त ड्रिंक्स

  • वाहन और लग्जरी आइटम्स:
    • पेट्रोल कार (1200CC से ज्यादा)
    • डीजल कार (1500CC से ज्यादा)
    • बाइक (350CC से ज्यादा इंजन)
    • लग्जरी कारें और स्पोर्ट्स बोट
    • प्राइवेट एयरक्राफ्ट
    • महंगी घड़ियां और आर्टिक जूलरी

पहले कितना था टैक्स?

पहले इन उत्पादों पर 28% जीएसटी लागू होता था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 40% कर दिया गया है। हालांकि इसका सीधा असर आम आदमी पर बहुत ज्यादा नहीं पड़ेगा क्योंकि यह बदलाव मुख्य रूप से लग्जरी और सिन गुड्स पर हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *