Featuredछत्तीसगढ़

Grih Pravesh Samman Yojana: छत्तीसगढ़ में ‘मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना’ की शुरुआत, फटाफट करें आवेदन – जानें पूरी प्रोसेस और मिलेगा कितना लाभ

Grih Pravesh Samman Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी-2.0) के साथ मिलाकर ‘मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना’ की शुरुआत कर दी है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है – शहरी गरीबों, महिलाओं और ऐसे परिवारों को पक्का और स्वामित्व वाला मकान उपलब्ध कराना जिनके पास अभी भी अपना घर नहीं है। यह पहल राज्य को हर घर पक्का घर के लक्ष्य के और ज्यादा करीब ले जाएगी।

Grih Pravesh Samman Yojana

18 महीने में घर बनाओ – पाओ ₹32,850 का सम्मान प्रोत्साहन

इस योजना के अंतर्गत अगर लाभार्थी 18 महीनों के अंदर मकान का निर्माण पूरा कर लेते हैं, तो उन्हें राज्य सरकार की तरफ से ₹32,850 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। ये राशि PM Awas Yojana की निर्धारित ₹2.5 लाख रुपए सहायता राशि से अलग होगी। यानी लाभार्थी को मकान बनाने में अतिरिक्त आर्थिक सहयोग मिलेगा।

कितनी-कितनी किश्तों में मिलेगी राशि?

सरकार की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में चार किस्तों में भेजी जाएगी –

निर्माण चरणराशि
फाउंडेशन लेवल₹63,000
लिंटल लेवल₹87,000
रूफ लेवल₹65,000
पूरा निर्माण₹35,000

हर चरण पूरा होने के बाद उपयोगिता प्रमाणपत्र देना अनिवार्य है।

नियम क्या हैं?

  • घर बनाने के लिए बिल्डिंग परमिशन नगरीय निकाय से लेना अनिवार्य
  • उसकी एक प्रति राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) को भेजना जरूरी
  • मकान का निर्माण 30 से 45 वर्ग मीटर कारपेट एरिया में करना होगा
  • नियमों का पालन न करने पर भुगतान रोका जा सकता है

कहां होंगे मकान?

केंद्र सरकार से मंज़ूरी मिलने के बाद 141 नगरीय निकायों में 11,282 मकान का निर्माण होगा।

सबसे ज्यादा स्वीकृति कोरबा नगर निगम को – 1,510 मकान
फिर रायपुर – 1,023, बिलासपुर – 929, राजनांदगांव – 399, बीरगांव – 377, धमतरी – 331 और दुर्ग – 276 मकान।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन? (Complete Process)

  1. वेबसाइट खोलें – cghousing.gov.in
  2. योजना चुनें – मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना
  3. New Registration करें
  4. आवेदन फॉर्म भरें
  5. दस्तावेज अपलोड करें – आधार, आय प्रमाण, निवास प्रमाण
  6. फॉर्म सबमिट करें
  7. आवेदन रसीद डाउनलोड कर लें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *