Google Chrome पर बड़ा खतरा! भारतीय सरकार ने जारी की हाई-लेवल सिक्योरिटी चेतावनी
Google Chrome यूज़र्स के लिए भारत सरकार ने गंभीर चेतावनी जारी की है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने 3 अक्टूबर 2025 को जारी अपनी रिपोर्ट में बताया है कि Chrome में कई खामियां (Vulnerabilities) पाई गई हैं, जिनका हैकर्स गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। यह चेतावनी हाई-सीवियरिटी (High Severity) श्रेणी में रखी गई है और लाखों यूज़र्स को प्रभावित कर सकती है।

क्या है खतरा?
CERT-In के मुताबिक Chrome के पुराने वर्जन में मेमोरी ओवरफ्लो, डेटा लीक और मीडिया कोडिंग एरर जैसी समस्याएं हैं। इसका फायदा उठाकर हैकर्स आपके सिस्टम में घुस सकते हैं और संवेदनशील डेटा चुरा सकते हैं।
किसे है खतरा?
यदि आप Windows, macOS या Linux सिस्टम पर Google Chrome चला रहे हैं और आपका वर्जन नीचे दिए गए से पुराना है, तो सावधान रहें —
- Linux: 141.0.7390.54 से पहले
- Windows और macOS: 141.0.7390.54/55 से पहले
कैसे बचें?
Google ने यूज़र्स से Chrome को तुरंत अपडेट करने की सलाह दी है।
इसके लिए:
Chrome के ऊपर दाएं कोने में तीन डॉट्स पर क्लिक करें
“Settings” में जाएं
“About Chrome” पर क्लिक करें
“Update Chrome” चुनें
Google ने बताया है कि इस नए अपडेट में सभी सिक्योरिटी फिक्सेस शामिल हैं।
AI फीचर्स पर भी काम कर रहा है Google
साथ ही, Google Chrome अब Gemini AI फीचर्स को भी टेस्ट कर रहा है, जो आने वाले अपडेट्स में आम यूज़र्स के लिए उपलब्ध होंगे।
