Featuredबिजनेस

Gold Price Today: साल के आखिरी दिन सोना फिसला, चांदी में भी गिरावट, जानिए ताजा भाव

Gold Price Today 31 December: साल 2025 के आखिरी दिन सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। लगातार ऊंचे स्तर पर बने रहने के बाद अब निवेशकों को कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम फिसल गए हैं, वहीं चांदी की कीमतों में भी नरमी आई है।

Gold Price Today


प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव

31 दिसंबर की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार—

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोना ₹1,36,340 प्रति 10 ग्राम
  • जयपुर: 24 कैरेट गोल्ड ₹1,36,340 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई: 24 कैरेट सोना ₹1,36,190 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोना ₹1,36,190 प्रति 10 ग्राम
  • रायपुर: 24 कैरेट सोना ₹1,35,880 प्रति 10 ग्राम

घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर डोमेस्टिक डिमांड, डॉलर की चाल और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के संकेतों का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

वैश्विक बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,401.59 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच चुका है। इसके बावजूद घरेलू बाजार में मुनाफावसूली के चलते कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।

चांदी की कीमत में भी नरमी

साल के अंतिम दिन चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है।

  • भारत में चांदी: ₹2,39,900 प्रति किलोग्राम
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार: 75.85 डॉलर प्रति औंस

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

विशेषज्ञों का मानना है कि सोने-चांदी की कीमतों में फिलहाल उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन लंबी अवधि में सुरक्षित निवेश के तौर पर इनकी मांग मजबूत रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *