Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना और सस्ता, चांदी में भी तेज गिरावट; जानें आज के ताजा रेट
Gold Price Today: नए सप्ताह की शुरुआत के साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। सोमवार, 9 फरवरी की सुबह देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम और नीचे आ गए हैं। वहीं चांदी की कीमतों में भी भारी कमजोरी दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों की नजर बाजार पर बनी हुई है।

सोने के ताजा भाव (Gold Rate Today)
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव घटकर ₹1,56,740 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,56,590 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
अन्य प्रमुख शहरों के रेट
- मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,56,590 / 10 ग्राम
- लखनऊ: 22 कैरेट – ₹1,43,690 / 10 ग्राम
- अहमदाबाद: 24 कैरेट – ₹1,56,640 / 10 ग्राम
बीते एक सप्ताह में
- 24 कैरेट सोना: ₹3,980 सस्ता
- 22 कैरेट सोना: ₹3,650 की गिरावट
तरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव $4,887.30 प्रति औंस दर्ज किया गया है।
ग्लोबल आउटलुक: साल के अंत तक बढ़ सकते हैं दाम
अमेरिकी निवेश बैंक जेपी मॉर्गन के मुताबिक, साल के अंत तक सोने की कीमतें $6,300 प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार,
- सेंट्रल बैंकों की मजबूत खरीद
- निवेशकों की बढ़ती डिमांड
सोने को सपोर्ट दे सकती है। अनुमान है कि 2026 में सेंट्रल बैंक 800 टन तक सोने की खरीद कर सकते हैं।
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी कमजोरी बनी हुई है।
- 9 फरवरी को चांदी का भाव ₹2,84,900 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
- एक हफ्ते में चांदी ₹65,000 तक सस्ती हो चुकी है।
- 30 जनवरी को चांदी का भाव ₹4 लाख प्रति किलो से ज्यादा था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव $74 प्रति औंस है।
निवेशकों के लिए क्या संकेत?
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक,
- शॉर्ट टर्म में सोना-चांदी दबाव में रह सकते हैं
- लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए यह खरीदारी का मौका साबित हो सकता है
