Gold Price Today: एक झटके में 1,600 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी ₹4,500 — जानिए अब क्या हैं नए रेट
Gold Price Today: सोने और चांदी के दामों में आज जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते दोनों कीमती धातुओं में तेज गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना शुरुआती कारोबार में ₹1,600 प्रति 10 ग्राम से ज्यादा टूट गया, जबकि चांदी ₹4,500 प्रति किलो तक लुढ़क गई।

सोने की कीमत में भारी गिरावट
MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना सुबह 10:30 बजे तक ₹1,255 यानी 1.02% गिरकर ₹1,22,196 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। पिछला सत्र ₹1,23,451 पर बंद हुआ था और आज सोना ₹1,22,500 पर खुला। शुरुआती कारोबार में इसका लो लेवल ₹1,21,822 और हाई लेवल ₹1,22,600 रहा।
चांदी भी धड़ाम
चांदी का वायदा भी शुरुआती कारोबार में ₹4,560 (3%) गिरकर ₹1,42,910 प्रति किलो तक पहुंच गया। हालांकि थोड़ी देर बाद इसमें सुधार देखा गया और यह ₹1,46,519 पर ट्रेड कर रही थी। पिछले सत्र में चांदी ₹1,47,470 पर बंद हुई थी और आज ₹1,42,910 पर खुली।
विदेशी बाजारों में भी दबाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई। मजबूत अमेरिकी डॉलर और अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में नरमी के संकेतों ने सोने पर दबाव बनाया। हाजिर सोना 0.7% गिरकर $4,082.77 प्रति औंस पर आ गया, जबकि अमेरिकी सोने का वायदा 1% गिरकर $4,095.80 प्रति औंस पर पहुंचा। डॉलर इंडेक्स दो हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से अन्य मुद्राओं में सोने की खरीद महंगी हो गई।
विशेषज्ञों की राय
जानकारों का कहना है कि सोने की कीमतें ओवरबॉट स्तरों से मुनाफावसूली के कारण दबाव में हैं। अमेरिका, भारत और चीन के बीच व्यापार समझौतों में सुधार की उम्मीद ने निवेशकों को अपनी पोजीशन घटाने पर मजबूर किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, निकट भविष्य में सोने की कीमतें ₹1,18,000 से ₹1,25,500 प्रति 10 ग्राम की रेंज में रह सकती हैं।
Gold & Silver Price Today Highlights:
- सोना ₹1,600 प्रति 10 ग्राम टूटा
- चांदी ₹4,500 प्रति किलो गिरी
- MCX पर दिसंबर गोल्ड ₹1,22,196 पर ट्रेड
- डॉलर की मजबूती से अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट
- निकट अवधि में कीमतों में उतार-चढ़ाव की संभावना
