Featuredबिजनेस

Gold Silver Price Today 19 June 2026: चांदी ₹8,000 तक टूटी, सोना ₹3,000 से ज्यादा सस्ता, खरीदारी का सुनहरा मौका!

Gold Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। शुक्रवार 19 जून 2026 को घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स (MCX) पर चांदी करीब ₹8,000 तक लुढ़क गई, जबकि सोने के दाम में ₹3,000 से अधिक की कमी देखने को मिली। वहीं सर्राफा बाजार में भी सोना और चांदी सस्ते हुए हैं, जिससे निवेशकों और ग्राहकों के लिए खरीदारी का बेहतर अवसर बन गया है।

Gold Silver Price Today 19 June 2026


क्यों आई सोना-चांदी में भारी गिरावट?

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) द्वारा इस साल के अंत तक ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत दिए गए हैं। ब्याज दरें बढ़ने की संभावना के चलते निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर कम हुआ है, जिसका सीधा असर सोना और चांदी की कीमतों पर पड़ा है।

MCX पर चांदी का ताजा भाव

एमसीएक्स पर 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी पिछले कारोबारी सत्र में ₹2,37,572 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। शुक्रवार सुबह यह ₹2,32,371 पर खुली और शुरुआती कारोबार में ₹8,011 तक टूटकर ₹2,29,561 प्रति किलो तक पहुंच गई। सुबह 10 बजे के आसपास चांदी ₹6,944 यानी 2.92% की गिरावट के साथ ₹2,30,628 प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी।

सोने की कीमत में भी बड़ी गिरावट

5 अगस्त डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में ₹1,49,309 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज इसकी शुरुआत ₹1,47,175 पर हुई और शुरुआती कारोबार में यह ₹3,057 टूटकर ₹1,46,252 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। सुबह 10 बजे सोना ₹2,695 यानी 1.8% की गिरावट के साथ ₹1,46,614 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।

प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
दिल्ली₹1,46,010₹1,33,850₹1,09,540
मुंबई₹1,45,860₹1,33,700₹1,09,390
कोलकाता₹1,45,860₹1,33,700₹1,09,390
चेन्नई₹1,48,040₹1,35,700₹1,13,500
लखनऊ₹1,46,010₹1,33,850₹1,09,540
कानपुर₹1,46,010₹1,33,850₹1,09,540
पटना₹1,45,910₹1,33,750₹1,09,440
जयपुर₹1,46,010₹1,33,850₹1,09,540
इंदौर₹1,45,910₹1,33,750₹1,09,440
रायपुर₹1,45,860₹1,33,700₹1,09,390

सर्राफा बाजार में भी सस्ता हुआ सोना-चांदी

सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹3,650 गिरकर ₹1,45,860 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹3,350 की गिरावट के साथ ₹1,33,700 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

18 कैरेट सोना ₹2,740 सस्ता होकर ₹1,09,390 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। दूसरी ओर चांदी की कीमत में ₹10,000 प्रति किलो तक की गिरावट दर्ज की गई है और यह ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक संकेतों और अमेरिकी ब्याज दरों से जुड़े फैसलों का असर आने वाले दिनों में भी सोना-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल सकता है। ऐसे में निवेशकों को बाजार की चाल पर नजर रखते हुए निवेश संबंधी निर्णय लेने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *