Gold and Silver Price: सोना-चांदी के ताजा भाव, देखें 24K से 14K सोने के रेट
Gold and Silver Price: भारत में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। 21 सितंबर 2025 (रविवार) को भी बाजार बंद रहने के बावजूद इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से जारी रेट लागू होंगे। ताजा अपडेट के अनुसार 24 कैरेट सोना 109775 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा, जबकि चांदी की कीमत 128000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।

आज के सोने के रेट (Gold Price Today)
- सोना 24 कैरेट: ₹109775 प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट: ₹109335 प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट: ₹100554 प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट: ₹82331 प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट: ₹64218 प्रति 10 ग्राम
आज का चांदी का रेट (Silver Price Today)
- चांदी 999 शुद्धता: ₹128000 प्रति किलो
पिछले दिन का हाल
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को सोना 800 रुपये महंगा होकर 1,14,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। वहीं चांदी 500 रुपये बढ़कर 1,32,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंची। वैश्विक स्तर पर भी कीमती धातुओं में तेजी देखी गई।
विशेषज्ञों की राय
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, सोने-चांदी की तेजी की वजह वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें और केंद्रीय बैंकों की सोने की बढ़ी हुई खरीदारी है।
वहीं, एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी का कहना है कि अब बाजार की नजर अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर रहेगी, जो आने वाले दिनों में सोने की दिशा तय करेंगे।
