Goa Trip Train: छुट्टियों में कर लें Goa जाने का प्लान, छत्तीसगढ़ से चलेगी स्पेशल ट्रेन
Goa Trip Train: सर्दियों की छुट्टियों में Goa घूमने का मन बना रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गोवा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 20 दिसंबर से 10 जनवरी तक चलेगी और हर शनिवार को बिलासपुर से मदगांव के लिए रवाना होगी। वहीं मडगांव से बिलासपुर वापसी की यात्रा हर सोमवार को होगी।

जो यात्री अब तक छुट्टियों की कोई योजना नहीं बना पाए हैं, वे अब नए साल का जश्न गोवा में मनाने का पूरा प्लान कर सकते हैं।
4 फेरे के लिए साप्ताहिक शीतकालीन स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बिलासपुर–मडगांव–बिलासपुर के बीच 4 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है।
बिलासपुर से मदगांव (ट्रेन क्रमांक 08241) — हर शनिवार
तिथि:
- 20 दिसंबर
- 27 दिसंबर
- 3 जनवरी
- 10 जनवरी
समय:
बिलासपुर से प्रस्थान – 14:45 बजे
स्टॉपेज:
भाटापारा (15:40), रायपुर (16:55), दुर्ग (17:50), राजनांदगांव (18:23), गोंदिया (20:20), नागपुर (23:10), आगे वर्धा, अकोला, भुसावल, नाशिक रोड, कल्याण, पनवेल होते हुए मडगांव – 02:15 बजे (अगले दिन) पहुंचेगी।
मडगांव से बिलासपुर (ट्रेन क्रमांक 08242) — हर सोमवार
तिथि:
- 22 दिसंबर
- 29 दिसंबर
- 5 जनवरी
- 12 जनवरी
मडगांव से प्रस्थान – 05:30 बजे
स्टॉपेज:
रत्नागिरी (10:40), चिपलून, पनवेल, कल्याण, नाशिक रोड, मनमाड, भुसावल, गोंदिया, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा होते हुए
बिलासपुर आगमन – 16:00 बजे
यात्रियों के लिए विशेष सुविधा
इस ट्रेन में स्लीपर, एसी और जनरल कोच लगाए जाएंगे, जिससे छुट्टियों और नए साल के दौरान यात्रियों को कंफर्टेबल यात्रा मिल सके।
