Featuredऑटोमोबाइल

Ferrari E20 Petrol Problem:E20 पेट्रोल से ठप हुई करोड़ों की Ferrari, सोशल मीडिया पर गडकरी से जवाब की मांग

Ferrari E20 Petrol Problem:

भारत में हाल ही में E20 फ्यूल (20% इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल) को बढ़ावा दिया जा रहा है, लेकिन अब इसका असर हाई-परफॉर्मेंस गाड़ियों पर सवाल खड़े कर रहा है। सोशल मीडिया पर एक Ferrari कार का मामला चर्चा में है, जो कथित तौर पर E20 पेट्रोल डालने के बाद बंद हो गई।

Ferrari E20 Petrol Problem

Ferrari का वायरल मामला

यूजर Rattan Dhillon ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर Ferrari (संभवत: Roma या Portofino मॉडल) की तस्वीर शेयर की।

कार सड़क किनारे खड़ी नजर आई और उस पर Ferrari का कवर डला था।

पोस्ट में दावा किया गया कि Ferrari के मालिक ने हाल ही में इसमें E20 पेट्रोल डलवाया था, जिसके बाद गाड़ी स्टार्ट ही नहीं हुई।

सर्विस सेंटर की रिपोर्ट

गाड़ी को सर्विस सेंटर ले जाया गया। तकनीशियनों ने बताया कि खराबी की वजह E20 फ्यूल ही है। हालांकि, किस हिस्से को नुकसान पहुंचा, इस पर साफ जवाब नहीं दिया गया।
तकनीशियनों का कहना है कि इथेनॉल मिश्रण हाई-परफॉर्मेंस इंजन के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

Dhillon का गुस्सा सोशल मीडिया पर

यूजर ने लिखा कि—
“करोड़ों की कार खरीदने, रोड टैक्स, GST और फ्यूल टैक्स चुकाने के बाद भी अगर गाड़ी E20 फ्यूल से ही ठप हो जाए तो ये सबसे बड़ी समस्या है।”

उनके मुताबिक, असली समस्या फेज सेपरेशन है। इथेनॉल हवा से नमी खींच लेता है और अगर गाड़ी कुछ दिनों तक खड़ी रहे तो फ्यूल टैंक में पानी अलग हो जाता है। इससे दहन प्रक्रिया प्रभावित होती है और कार स्टार्ट नहीं होती।

सरकार से शिकायत

Dhillon ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को टैग करते हुए पूछा—
“क्या हाई-परफॉर्मेंस गाड़ियों के लिए कोई सुरक्षित विकल्प है, या फिर E20 फ्यूल से देशभर के कार मालिकों को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ेगा?”

यह मामला सिर्फ Ferrari तक सीमित नहीं है। कई कार मालिक पहले भी माइलेज और परफॉर्मेंस को लेकर E20 फ्यूल पर सवाल उठा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *