Featuredमनोरंजन

Farzi 2: तीन साल बाद शाहिद कपूर की धमाकेदार वापसी, 2026 में स्ट्रीम होगी ‘फर्जी 2’

Farzi 2: ओटीटी की दुनिया में एक बार फिर बड़ा धमाका होने जा रहा है। शाहिद कपूर की सुपरहिट क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘फर्जी’ (Farzi) का दूसरा सीजन आधिकारिक तौर पर कन्फर्म हो चुका है। राज और डीके की जोड़ी ने ‘फर्जी 2’ का ऐलान कर फैंस की लंबी इंतजार की घड़ियां खत्म कर दी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Farzi 2 साल 2026 के दूसरे हाफ में Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी।

Farzi 2


सनी की वापसी, कहानी होगी और भी खतरनाक

पहले सीजन में शाहिद कपूर ने सनी का किरदार निभाया था, जो सिस्टम से परेशान होकर नकली नोटों के धंधे में उतर जाता है। उसके साथ था उसका दोस्त फिरोज (भुवन अरोड़ा)। वहीं, विजय सेतुपति (माइकल कन्नन) और केके मेनन जैसे दमदार कलाकारों ने कहानी को नई ऊंचाई दी थी। अब ‘फर्जी 2’ में ये सभी किरदार वापसी करेंगे और कहानी पहले से ज्यादा ट्विस्ट और सस्पेंस से भरी होगी।

शूटिंग कब से होगी शुरू?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फर्जी 2 की शूटिंग मार्च 2026 से शुरू हो सकती है। राज-डीके अपने दूसरे प्रोजेक्ट ‘रक्त ब्रह्मांड’ को पूरा करने के बाद इस पर काम शुरू करेंगे। शाहिद कपूर भी अपने अन्य प्रोजेक्ट्स खत्म कर इस सीरीज पर फोकस कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस सीजन के लिए शाहिद कपूर ने करीब 40 करोड़ रुपये की फीस ली है, जो उनके करियर की सबसे बड़ी ओटीटी डील मानी जा रही है।

पहले सीजन ने बनाए थे रिकॉर्ड

‘फर्जी’ का पहला सीजन 10 फरवरी 2023 को रिलीज हुआ था और यह साल का सबसे ज्यादा देखा गया हिंदी वेब शो बना। करीब 37.1 मिलियन दर्शकों ने इसे देखा था। क्लिफहैंगर एंडिंग ने दर्शकों को दूसरे सीजन के लिए उत्सुक कर दिया था।

क्या होगा नया?

‘फर्जी 2’ में सनी के किरदार का नया लुक देखने को मिलेगा। कहानी में अंतरराष्ट्रीय एंगल और बड़े लेवल का क्राइम नेटवर्क दिखाया जा सकता है। राज-डीके अपने सिग्नेचर स्टाइल में थ्रिल और डार्क ह्यूमर का शानदार मिश्रण पेश करने वाले हैं। ओटीटी दर्शकों को अब बेसब्री से इंतजार है कि सनी का ‘फर्जीवाड़ा’ इस बार किस नए मोड़ पर पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *