Featuredधर्म

Dussehra 2025: कब होगा रावण दहन, जानें दशहरा पूजा का सही समय

Dussehra 2025: विजयदशमी यानी दशहरा, बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इस वर्ष दशहरा 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया और भगवान श्रीराम ने रावण का संहार किया था। तभी से हर साल दशमी तिथि पर रावण दहन और शस्त्र पूजन की परंपरा निभाई जाती है।

दशहरा 2025 की तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, दशमी तिथि का आरंभ 1 अक्टूबर, बुधवार शाम 7:02 बजे से होगा और इसका समापन 2 अक्टूबर, गुरुवार शाम 7:02 बजे पर होगा। चूंकि उदय तिथि 2 अक्टूबर को पड़ रही है, इसलिए दशहरा का पर्व इस दिन मनाया जाएगा।


शस्त्र पूजन का शुभ मुहूर्त

दशहरा 2025 पर शस्त्र पूजन के लिए 2 अक्टूबर को दोपहर 2:09 बजे से 2:56 बजे तक का समय सबसे उत्तम माना गया है। इसे विजय मुहूर्त कहा जाता है। मान्यता है कि इस दौरान किए गए किसी भी नए कार्य से कई गुना फल प्राप्त होता है और जीवन में प्रगति के द्वार खुलते हैं।


रावण दहन 2025 का शुभ मुहूर्त

  • तारीख: 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार
  • समय: शाम 6:06 बजे से 7:19 बजे तक
  • विशेष परिस्थिति में रावण दहन 7:45 बजे तक किया जा सकता है।

इस समय प्रदोष काल होता है, जो रावण दहन के लिए सबसे शुभ माना गया है।


रावण दहन के बाद जरूर करें यह उपाय

धार्मिक मान्यता है कि रावण दहन के बाद जब रावण पूरी तरह जल जाए, तो उसमें से थोड़ी सी लकड़ी या राख घर लाकर सुरक्षित स्थान पर रखनी चाहिए। ध्यान रखें कि इस पर किसी की नजर न पड़े।
कहा जाता है कि ऐसा करने से—

  • घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
  • सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि का संचार होता है।
  • परिवार के सदस्यों को मानसिक शांति और प्रगति प्राप्त होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *