Featuredछत्तीसगढ़

DSP Kalpana Verma-Deepak Tondon Case: कपड़े उतरवाकर की गई बेरहमी से पिटाई, पुराना वीडियो हुआ वायरल

DSP Kalpana Verma-Deepak Tondon Case: डीएसपी कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस में लगातार नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। कभी नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं तो कभी पुराने विवादों से जुड़े वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक चौंकाने वाला वीडियो और कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दीपक टंडन के साथ बेरहमी से मारपीट की जाती दिख रही है।

वायरल वीडियो में कुछ लोग दीपक टंडन को कपड़े उतरवाकर जमकर पीटते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो चंद साल पुराना है। दीपक टंडन को जानने वाले लोगों का दावा है कि उसने जमीन के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी की थी।

पैसे मांगने पर बिगड़ा मामला

जानकारी के अनुसार, जिन लोगों के साथ दीपक टंडन ने कथित तौर पर ठगी की थी, वे जब अपने पैसे वापस मांगने पहुंचे तो दीपक टंडन ने गाली-गलौच शुरू कर दी। इसके बाद मामला इतना बिगड़ गया कि उन लोगों ने कानून अपने हाथ में लेते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। हालांकि, इस बात की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है कि इस घटना के बाद दीपक टंडन ने किसी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी या नहीं।

होटल वेलकम श्री में हुई थी घटना!

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह पूरी घटना दीपक टंडन की ही होटल ‘वेलकम श्री’ में हुई थी। वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर दीपक टंडन की भूमिका और उसके पुराने विवादों पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल, इस वायरल वीडियो को लेकर पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन मामले ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *