DRDO Recruitment 2025: सीनियर टेक्निकल और टेक्नीशियन पदों पर वैकेंसी, सैलरी 1 लाख रुपये तक
DRDO Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने CEPTAM-11 भर्ती के तहत सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी और टेक्नीशियन-ए के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार www.drdo.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 764 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें टेक्निकल और टेक्नीशियन कैटेगरी की वैकेंसी शामिल हैं।
कुल पदों का विवरण
- सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी: 561 पद
- टेक्नीशियन-ए: 203 पद
- कुल पद: 764
महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन शुरू: 11 दिसंबर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 1 जनवरी 2026
- फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 3 जनवरी 2026
- फॉर्म करेक्शन विंडो: 4 जनवरी से 6 जनवरी 2026
शैक्षणिक योग्यता
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी:
- B.Sc डिग्री
या - ऑटोमोबाइल / केमिकल / सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
टेक्नीशियन-ए:
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास
कितनी मिलेगी सैलरी?
- सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी: ₹35,400 – ₹1,12,400 प्रति माह
- टेक्नीशियन-ए: ₹19,000 – ₹63,200 प्रति माह
सरकारी भत्तों और सुविधाओं के साथ यह पैकेज और भी आकर्षक हो जाता है।
कैसे करें आवेदन?
- आधिकारिक वेबसाइट www.drdo.gov.in पर जाएं
- CEPTAM-11 भर्ती लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन कर आवेदन फॉर्म भरें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें
