Featuredछत्तीसगढ़

District Cooperative Bank Appointment: जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की नियुक्ति, जानिए किन्हें मिली जिम्मेदारी

District Cooperative Bank Appointment: छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है। यह नियुक्तियां कार्यालय आयुक्त, सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाएं द्वारा की गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय छानबीन समिति की बैठक में दी गई अनुशंसाओं के आधार पर लिया गया है।

District Cooperative Bank Appointment

इन नियुक्तियों से सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

इन जिलों में हुई नियुक्तियां

दुर्ग, अंबिकापुर, बिलासपुर, राजनांदगांव और जगदलपुर जिले के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित में नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नामांकित किए गए हैं।

किस जिले में किसे मिली जिम्मेदारी?

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, अंबिकापुर

  • अध्यक्ष: रामकिशुन सिंह
  • उपाध्यक्ष: जगदीश साहू

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग

  • अध्यक्ष: प्रीतपाल बेलचंदन
  • उपाध्यक्ष: नरेश यदु

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, जगदलपुर

  • अध्यक्ष: दिनेश कश्यप
  • उपाध्यक्ष: श्रीनिवास मिश्रा

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बिलासपुर

  • अध्यक्ष: रजनीश सिंह
  • उपाध्यक्ष: रजनी साहू

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, राजनांदगांव

  • अध्यक्ष: सचिन सिंह बघेल
  • उपाध्यक्ष: भरत वर्मा

छानबीन समिति की अनुशंसा पर हुई नियुक्ति

अधिकारियों ने बताया कि सभी नियुक्तियां छानबीन समिति की बैठक में प्राप्त अनुशंसाओं के आधार पर की गई हैं। इसका उद्देश्य सहकारी बैंकों के संचालन में पारदर्शिता और प्रभावशीलता को बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *