Featuredमनोरंजन

Disha Patani : दिशा पाटनी के घर फायरिंग, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Disha Patani : उत्तर प्रदेश के बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग ने सभी को हैरान कर दिया। बीते शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने दिशा पाटनी के आवास पर गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। इस घटना के बाद पूरा परिवार भयभीत हो गया। स्थिति को गंभीर मानते हुए बरेली पुलिस ने पाटनी परिवार को सुरक्षा प्रदान कर दी है।

दिशा पाटनी के घर फायरिंग

पुलिस का बड़ा खुलासा

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि परिवार से बातचीत कर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी सिटी और एसपी क्राइम की निगरानी में पाँच टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा शहर भर के सीसीटीवी फुटेज की जांच के लिए यातायात विभाग की विशेष टीम बनाई गई है। फिलहाल दिशा पाटनी के घर पर सशस्त्र पुलिस तैनात है और आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास जारी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

हमले के बाद सोशल मीडिया पर रोहित गोदारा के नाम से एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि उसने दिशा और खुशबू पाटनी के घर पर फायरिंग करवाई। पोस्ट में कहा गया कि अभिनेत्री ने पूज्य संतों का अपमान किया और सनातन धर्म को नीचा दिखाने का प्रयास किया। इसमें चेतावनी दी गई कि ‘ये तो महज ट्रेलर है।’

इस घटना ने न केवल दिशा पाटनी के परिवार को भयभीत किया है, बल्कि सनातन धर्म से जुड़ी भावनाओं को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा भी तेज कर दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *