Diabetes: टाइप 2 डायबिटीज में इमली के बीज हैं रामबाण, बिना दवा शुगर रहेगा कंट्रोल
Diabetes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में असंतुलित खानपान और जंक फूड के कारण टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। लेकिन अच्छी खबर ये है कि इमली और उसके बीज शुगर कंट्रोल में मदद कर सकते हैं। सही मात्रा में इमली का सेवन पूरी तरह सुरक्षित है, क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है, जो ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकता है।

इमली का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम
इमली का GI केवल 23 है, जिससे खाने के बाद शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और शुगर कंट्रोल में सहायक है।
पोषक तत्वों से भरपूर
इमली में विटामिन B1, B2, B3, B5, B6, C, K के साथ मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, कॉपर और सेलेनियम पाए जाते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की इम्यूनिटी और ऊर्जा को भी बढ़ाते हैं।
इमली बीज का असर
रिसर्च में पाया गया है कि इमली के बीज का अर्क टाइप 2 डायबिटीज में ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है। इसका असर टाइप 1 डायबिटीज में नहीं देखा गया।
कैसे करें उपयोग
इमली के बीज को सुखाकर पाउडर बनाएं और सादा पानी के साथ इसका सेवन करें। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के साथ शरीर की सूजन कम करने में सहायक हो सकता है।
ध्यान दें – डॉक्टर की सलाह के बिना कोई घरेलू उपाय अपनाना खतरनाक हो सकता है। किसी भी लक्षण या परेशानी पर तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। मेडिकल सलाह के लिए हमेशा डॉक्टर से संपर्क करें।
