Featuredछत्तीसगढ़

Dhanteras Special 2025: धनतेरस 2025 पर नहीं होगी कैश की दिक्कत! – SLBC और RBI ने जारी किए विशेष निर्देश

Dhanteras Special 2025: धनतेरस और दीपावली के त्योहार पर भिलाई के लोगों को नकदी की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) ने सभी बैंकों को निर्देश जारी किए हैं कि एटीएम में कैश कैपेसिटी बढ़ाई जाए और निरंतर मॉनिटरिंग की जाए ताकि किसी भी एटीएम में नोटों की कमी न हो।

Dhanteras Special 2025

हाल ही में पुष्य नक्षत्र के दौरान एटीएम में नोटों की कमी की शिकायतें मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। इस बार ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए 500 रुपए के बजाय 100 रुपए के नोटों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि छुट्टे पैसों की समस्या न हो।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी – सभी एटीएम पर CCTV मॉनिटरिंग अनिवार्य

त्योहारी सीजन में भीड़ और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि एटीएम बूथों के सीसीटीवी कैमरे एक्टिव रखें। जहाँ कैमरे नहीं हैं, वहाँ नई इंस्टॉलेशन की जा रही है। सुरक्षा गार्डों को भी विशेष ट्रेनिंग दी गई है ताकि वे ग्राहकों की सहायता कर सकें और सतर्क रह सकें।

पिछले साल रिकॉर्ड निकासी, इस बार दोगुनी तैयारी

पिछली दिवाली पर एसबीआई (SBI) एटीएम से भिलाई शहर में करीब 38 करोड़ रुपए से अधिक की निकासी हुई थी, जिससे कई एटीएम खाली हो गए थे। इस बार बैंक ने विशेष टीम गठित की है जो धनतेरस और दीपावली के दौरान एटीएम की स्थिति पर नज़र रखेगी। एसबीआई ने बाजार क्षेत्रों में स्थित एटीएम में कैश अपलोड लिमिट दोगुनी करने की योजना बनाई है ताकि ग्राहक बिना किसी परेशानी के पैसे निकाल सकें।

बाजारों में दो दिनों तक रही भीड़, धनतेरस पर बढ़ेगी रौनक

दो दिनों के पुष्य नक्षत्र के दौरान ट्विनसिटी के बाजारों में जबरदस्त भीड़ रही। सराफा बाजार के अलावा गारमेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और शोरूम में भी ग्राहकों की भारी आवाजाही रही। अनुमान है कि दो दिनों में भिलाइयंस ने करीब 80 करोड़ रुपए खर्च किए, जिससे कारोबारियों में धनतेरस और दीपावली को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

बैंक रहेंगे खुले, एटीएम एजेंसियां भी रहेंगी सक्रिय

लक्ष्मी पूजा को छोड़कर बाकी सभी दिन बैंक खुले रहेंगे। एटीएम में कैश अपलोड करने वाली एजेंसियां भी त्योहार के दौरान सक्रिय रहेंगी। एसएलबीसी ने सभी बैंक मैनेजरों को निर्देश दिया है कि धनतेरस और दीपावली के दौरान विड्रॉल काउंटर बढ़ाए जाएं और छोटे नोटों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके लिए आरबीआई से भी छोटे नोटों की अतिरिक्त सप्लाई मांगी गई है।

भिलाई में बैंक और एटीएम की स्थिति (Dhanteras 2025 Update):

  • कुल बैंक: 9
  • एटीएम सेंटर्स: 196
  • एक एटीएम की कैश कैपेसिटी: 45 लाख रुपए
  • एसबीआई एटीएम: 98

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *