Featuredमनोरंजन

Dhadak 2 OTT Release: ‘धड़क 2’ इस दिन होगी नेटफ्लिक्स पर रिलीज

Dhadak 2 OTT Release: बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘धड़क 2’ अब थिएटर रिलीज के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होने जा रही है। सिद्धांत चतुर्वेदी और त्रिप्ती डिमरी स्टारर यह रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 26 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Dhadak 2 OTT Release

फिल्म को सिनेमाघरों में 1 अगस्त 2025 को रिलीज किया गया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। अब मेकर्स को उम्मीद है कि ओटीटी रिलीज के बाद यह फिल्म ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी।

फिल्म की कहानी और संदेश

‘धड़क 2’ का निर्देशन शाजिया इकबाल ने किया है और यह फिल्म मारी सेल्वराज की साल 2018 की तमिल फिल्म परियेरुम पेरुमल का हिंदी रीमेक है।

कहानी विश्वविद्यालय के छात्र नीलश (सिद्धांत चतुर्वेदी) और उच्च वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली विधि (त्रिप्ती डिमरी) की प्रेम गाथा के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे दोनों का प्यार जातिगत भेदभाव, सामाजिक असमानताओं और परंपरागत बाधाओं से टकराता है।

यह फिल्म सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है, बल्कि सामाजिक संदेश देती है और जाति आधारित भेदभाव को चुनौती देती है।

ओटीटी रिलीज का ऐलान

‘धड़क 2’ के ओटीटी रिलीज की आधिकारिक घोषणा नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर की। पोस्टर साझा करते हुए यह जानकारी दी गई कि 26 सितंबर से दर्शक फिल्म को घर बैठे देख सकेंगे।

प्रोडक्शन और क्रेडिट्स

इस फिल्म को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस, जी स्टूडियोज और क्लाउड 9 पिक्चर्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म ने थिएटर में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन इसकी कहानी और सामाजिक मुद्दों पर उठाए गए सवालों की खूब सराहना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *