FeaturedTrending

DGCA Action Against IndiGo: DGCA का बड़ा एक्शन, IndiGo पर गिरी गाज

DGCA Action Against IndiGo: हाल ही में देशभर में इंडिगो एयरलाइंस की हजारों फ्लाइट कैंसिल होने के बाद अब महानिदेशालय नागरिक उड्डयन (DGCA) ने बड़ा कदम उठाया है। फ्लाइट ऑपरेशन और सुरक्षा की निगरानी में गंभीर लापरवाही के मामले में DGCA ने IndiGo की निगरानी करने वाले 4 फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टरों को तत्काल प्रभाव से नौकरी से हटा दिया है।

ये सभी अधिकारी कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त थे और इनकी जिम्मेदारी इंडिगो की फ्लाइट सुरक्षा, ऑपरेशनल ओवरसाइट और तकनीकी जांच से जुड़ी थी। माना जा रहा है कि इनकी लापरवाही के कारण हालिया फ्लाइट क्राइसिस और कैंसिलेशन की समस्या गहराई।

दिल्ली हाईकोर्ट की कड़ी फटकार के बाद DGCA हुआ सख्त

दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और DGCA दोनों से फ्लाइट कैंसिलेशन और एयरपोर्ट पर यात्रियों के हंगामे को लेकर कड़े सवाल पूछे थे। अदालत ने पूछा—

  • अचानक इतनी फ्लाइट कैंसिल क्यों हुई?
  • यात्रियों की मदद के लिए क्या व्यवस्था की गई?
  • हजारों यात्रियों के नुकसान और परेशानी की भरपाई कौन करेगा?
  • एयरलाइन स्टाफ की जिम्मेदारी तय करने के लिए क्या कदम उठाए गए?

हाईकोर्ट ने साफ कहा कि यह मामला केवल यात्रियों की परेशानी नहीं, बल्कि सिस्टम की नाकामी और बड़े आर्थिक नुकसान से भी जुड़ा है।

संकट में फंसे IndiGo ने यात्रियों को दिया बड़ा मुआवजा

लगातार आलोचनाओं और सरकारी दबाव के बीच IndiGo ने प्रभावित यात्रियों के लिए 10,000 रुपये तक का मुआवजा और 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर देने की घोषणा की है।

यह ऑफर 3, 4 और 5 दिसंबर को रद्द हुई उड़ानों के यात्रियों के लिए है।
कंपनी ने बताया कि—

  • सभी फ्लाइट्स के रिफंड प्रोसेस हो चुके हैं,
  • ज्यादातर यात्रियों के अकाउंट में पैसे क्रेडिट हो गए हैं,
  • बाकी बचे रिफंड भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे।

इंडिगो ने कहा, “हमारी पहली प्राथमिकता हमारे कस्टमर्स की केयर है।”

IndiGo चेयरमैन और CEO ने सार्वजनिक रूप से मांगी माफी

फ्लाइट कैंसिलेशन से व्यापक असुविधा होने पर इंडिगो चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने 8 मिनट का वीडियो जारी कर जनता से माफी मांगी।
उन्होंने कहा—

  • कंपनी ने अपने ग्राहकों को निराश किया है
  • सेवाएं अब तेजी से सामान्य हो रही हैं
  • नए नियमों से बचने के लिए फ्लाइट रद्द करने जैसे आरोप पूरी तरह गलत हैं

इससे पहले इंडिगो CEO पीटर एल्बर्स ने भी नागरिक उड्डयन मंत्री के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *