Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण बनीं भारत सरकार की पहली ‘मेंटल हेल्थ एम्बेसडर’, स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर बढ़ाएंगी जागरूकता
Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस और The Live Love Laugh Foundation (LLL) की संस्थापक दीपिका पादुकोण को केंद्र सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) द्वारा देश की पहली ‘मानसिक स्वास्थ्य एम्बेसडर’ नियुक्त किया गया है। यह कदम भारत में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती जागरूकता और समर्थन की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि “श्रीमती दीपिका पादुकोण के साथ यह साझेदारी भारत में मेंटल हेल्थ को लेकर बातचीत बढ़ाने और इस विषय को पब्लिक हेल्थ का मुख्य हिस्सा बनाने में मदद करेगी।”
दीपिका पादुकोण ने कहा — “यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मुझे भारत की पहली मेंटल हेल्थ एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल को प्राथमिकता दी है। मैं मंत्रालय के साथ मिलकर इस दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए तत्पर हूँ।”
दीपिका पादुकोण क्या करेंगी अपने नए रोल में
- भारत में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना
- इससे जुड़ी गलतफहमियों और सामाजिक कलंक को दूर करना
- लोगों को मदद लेने और रोकथाम के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित करना
- सरकार की Tele-MANAS (Tele-Mental Health Assistance and Networking Across States) जैसी योजनाओं को बढ़ावा देना
- यह सुनिश्चित करना कि देश के हर नागरिक को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सहायता आसानी से उपलब्ध हो
10 साल का प्रभावशाली सफर: The Live Love Laugh Foundation
दीपिका पादुकोण की The Live Love Laugh Foundation ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में उल्लेखनीय काम किया है। संस्था के रूरल कम्युनिटी मेंटल हेल्थ प्रोग्राम के तहत देश के 8 राज्यों के 15 जिलों में 21,900 से अधिक मानसिक रोगियों और उनके परिवारों की मदद की गई है।
संस्था की प्रमुख पहलें —
- “दोबारा पूछो” (Dobara Poocho)
- “Not Ashamed”
- “You Are Not Alone” (किशोरों के लिए जागरूकता अभियान)
- डॉक्टर्स प्रोग्राम
- कॉरपोरेट मेंटल वेलनेस प्रोग्राम
इन अभियानों ने भारत में मेंटल हेल्थ से जुड़ी बातचीत को समाज में मुख्यधारा का हिस्सा बना दिया है।
