Chhattisgarh Weather Today: छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क, लेकिन 72 घंटे बाद पारा गिरेगा 2-3 डिग्री
Chhattisgarh Weather Today : छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। फिलहाल प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन 3 दिनों बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग IMD ने अनुमान जारी करते हुए बताया कि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में ठंड और तेजी से बढ़ेगी।

अंबिकापुर 12.4°C के साथ सबसे ठंडा रहा। इससे साफ है कि पहाड़ी इलाकों में सर्द हवाओं का असर शुरू हो चुका है। वहीं, जगदलपुर में अधिकतम तापमान 32°C दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले तीन दिनों तक विशेष तापमान परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन उसके बाद ठंड में अचानक इजाफ़ा होगा। इस अवधि में प्रदेश के किसी भी हिस्से में वर्षा की संभावना नहीं है, यानी मौसम पूरी तरह शुष्क रहने वाला है।
खासतौर पर रायपुर में 5 नवंबर को आसमान साफ रहने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 21°C रहने का अनुमान है।
बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी तक सक्रिय है, लेकिन इसका सीधा प्रभाव छत्तीसगढ़ में नहीं पड़ेगा। हालांकि, नमी की हल्की दखल से उत्तर के जिलों में रात की ठंड बढ़ सकती है।
