Featuredछत्तीसगढ़ट्रेवल

Chhattisgarh Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें 3 दिन तक रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Chhattisgarh Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गोंदिया होते हुए नागपुर की दिशा में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने तकनीकी कार्यों के चलते इस रूट पर चलने वाली कई मेमू ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है।

Chhattisgarh Train Cancelled

रेलवे अधिकारियों के अनुसार नागपुर मंडल में एक समपार फाटक पर गर्डर डी-लांचिंग का कार्य किया जाना है। इस महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग कार्य के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 6 मार्च से 8 मार्च 2026 तक गोंदिया–नागपुर सेक्शन में कुल 13 मेमू ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि इस अवधि में यात्रा करने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ प्रणाली से अवश्य प्राप्त कर लें।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • 06 एवं 07 मार्च – गाड़ी संख्या 68721 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू
  • 06 एवं 07 मार्च – गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू
  • 07 एवं 08 मार्च – गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया–रायपुर मेमू
  • 06 एवं 07 मार्च – गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग–गोंदिया मेमू
  • 06 एवं 07 मार्च – गाड़ी संख्या 68742 गोंदिया–दुर्ग मेमू
  • 06 एवं 07 मार्च – गाड़ी संख्या 68743 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू
  • 06 एवं 07 मार्च – गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू
  • 06 एवं 07 मार्च – गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू
  • 06 एवं 07 मार्च – गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू
  • 06 एवं 07 मार्च – गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू
  • 06 एवं 07 मार्च – गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ मेमू
  • 06 एवं 07 मार्च – गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू
  • 06 एवं 07 मार्च – गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट मेमू

इन ट्रेनों को किया जाएगा नियंत्रित

  • 06 मार्च – गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस दुर्ग – बोरतलाव के बीच नियंत्रित रहेगी।
  • 06 मार्च – गाड़ी संख्या 18239 कोरबा–इतवारी एक्सप्रेस दुर्ग – बोरतलाव के बीच नियंत्रित की जाएगी।

यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य रेल लाइन के रखरखाव और सुरक्षा के लिए किया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन फिर से सामान्य कर दिया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *