Chhattisgarh Police Promotion News: राज्य पुलिस सेवा के 36 अधिकारियों को पदोन्नति, वेतनमान में बढ़ोतरी
Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग के भीतर लंबे समय से प्रतीक्षित पदोन्नति प्रक्रिया पूरी हो गई है। गृह (पुलिस) विभाग, मंत्रालय द्वारा विभागीय छानबीन समिति की अनुशंसा पर राज्य पुलिस सेवा (RPS) के 36 अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नति प्रदान की गई है।

जारी आदेश के अनुसार ये अधिकारी अब प्रवर श्रेणी से आगे बढ़कर वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान का लाभ उठाएंगे। पदोन्नति के बाद इनका वेतनमान बढ़ेगा और भविष्य की प्रशासनिक जिम्मेदारियों तथा सुविधाओं में भी इजाफा होगा।


