Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Census 2026: छत्तीसगढ़ जनगणना 2026 दो चरणों में होगी प्रक्रिया, 62,500 कर्मचारी तैनात, 33 सवालों का सर्वे

CG Census News छत्तीसगढ़ में आगामी जनगणना 2026 को लेकर सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल तरीके से कराई जाएगी, जो इसे अब तक की सबसे आधुनिक जनगणना बनाएगी। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ और जनगणना कार्य निदेशक कार्तिकेय गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राज्य में जनगणना दो चरणों में पूरी की जाएगी।

Chhattisgarh Census 2026


कब और कैसे होगी जनगणना?

पहला चरण (मकान सूचीकरण)

  • अवधि: 1 मई से 30 मई 2026
  • मकानों और सुविधाओं की जानकारी जुटाई जाएगी

दूसरा चरण (जनसंख्या गणना)

  • समय: फरवरी 2027
  • इसमें जनसंख्या और जातिगत डेटा शामिल होगा

पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना

  • नागरिकों को ऑनलाइन स्वयं जानकारी भरने का विकल्प
  • 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक Self Enumeration सुविधा
  • प्रत्येक व्यक्ति को मिलेगा SE ID
  • बाद में प्रगणक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे

सर्वे में पूछे जाएंगे ये 33 सवाल

जनगणना के दौरान परिवार, मकान और सुविधाओं से जुड़े लगभग 33 प्रश्न पूछे जाएंगे:

मकान से जुड़े सवाल

  • भवन नंबर, दीवार/छत/फर्श की सामग्री
  • मकान की स्थिति और उपयोग

परिवार से जुड़े सवाल

  • कुल सदस्य, मुखिया का नाम और लिंग
  • SC/ST या अन्य वर्ग
  • मकान अपना या किराए का

सुविधाएं

  • पानी, बिजली, शौचालय, रसोई
  • LPG/PNG और ईंधन की जानकारी

डिजिटल और संसाधन

  • मोबाइल, इंटरनेट, टीवी, कंप्यूटर
  • वाहन जैसे साइकिल, बाइक, कार

गलत जानकारी देने पर जुर्माना

  • जनगणना अधिनियम 1948 के तहत
  • गलत जानकारी देने पर ₹1000 तक जुर्माना
  • सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी

62,500 कर्मचारियों की होगी तैनाती

राज्यभर में बड़े स्तर पर टीम तैनात की जाएगी:

  • 51,300 प्रगणक
  • 9,000 पर्यवेक्षक
  • 1,160 मास्टर ट्रेनर
  • 472 चार्ज अधिकारी

सर्वे होगा:

  • 33 जिले
  • 195 नगरीय निकाय
  • 252 तहसील
  • 19,978 गांव

हेल्पलाइन और सुविधा

  • 16 अप्रैल 2026 से टोल फ्री नंबर: 1855
  • लगभग 49,000 सर्वे ब्लॉक बनाए गए

प्रवासियों के लिए नियम

यदि कोई व्यक्ति दूसरे राज्य में काम कर रहा है, तो उसकी गणना मूल निवास (स्थायी पते) के आधार पर ही की जाएगी।

इस बार क्या है खास?

  • पहली बार डिजिटल जनगणना
  • Self Enumeration सुविधा
  • दूसरे चरण में जातिगत जनगणना शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *