Chhattisgarh Budget Session 2026: आज से शुरू होगा बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे आर्थिक सर्वेक्षण
Chhattisgarh Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 23 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सदन की कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। सत्र की शुरुआत राज्यपाल Ramen Deka के अभिभाषण से होगी। इसके बाद कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। अभिभाषण के पश्चात वित्त मंत्री OP Choudhary वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण सदन में पेश करेंगे।

24 फरवरी को पेश होगा बजट
वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा।
- 26 और 27 फरवरी को बजट पर सामान्य चर्चा होगी।
- 9 से 17 मार्च तक विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी।
- 17 मार्च को विनियोग विधेयक पर चर्चा होगी।
- 18 मार्च को विनियोग विधेयक पारित किया जाएगा।
2813 प्रश्नों के साथ सत्र होगा गरम
बजट सत्र के लिए विधायकों द्वारा कुल 2813 प्रश्न लगाए गए हैं, जिनमें:
- 1437 तारांकित प्रश्न
- 1378 अतारांकित प्रश्न
इसके अलावा:
- 61 ध्यानाकर्षण सूचनाएं
- नियम 139 के तहत अविलंबनीय लोक महत्व के विषय पर 1 सूचना
- 13 अशासकीय संकल्प
- 9 शून्यकाल सूचनाएं
- 112 याचिकाएं
सत्र के दौरान अविभाजित मध्यप्रदेश के दिवंगत विधायक दीनदयाल पोर्ते को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।
सत्र पर सबकी नजर
यह बजट सत्र राज्य की आर्थिक दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आर्थिक सर्वेक्षण में राज्य की विकास दर, राजस्व संग्रह, कृषि, उद्योग, रोजगार और बुनियादी ढांचे से जुड़े आंकड़े सामने आएंगे। इसके बाद पेश होने वाला बजट 2026-27 प्रदेश की आगामी योजनाओं और वित्तीय प्राथमिकताओं को स्पष्ट करेगा।
