Featuredट्रेवल

Chhath Special Trains: छठ पूजा पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, कल से चलेगी स्पेशल ट्रेन

Chhath Special Trains: छठ पूजा के मौके पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दुर्ग-पटना-दुर्ग और गोंदिया-पटना-गोंदिया के बीच एक-एक फेरे के लिए छठ स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। नियमित ट्रेनों में भारी भीड़ और टिकट न मिलने की समस्या को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

Chhath Special Trains

दुर्ग-पटना-दुर्ग स्पेशल ट्रेन का समय-सारणी

ट्रेन नंबर 08795 दुर्ग से 25 अक्टूबर की रात 00:30 बजे रवाना होगी।
यह ट्रेन रायपुर (1:20 बजे), भाटापारा (2:17 बजे), बिलासपुर (3:30 बजे), चांपा (4:30 बजे), झारसुगुड़ा (5:28 बजे) होते हुए अगले दिन सुबह 4:00 बजे पटना पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 08796 पटना से 26 अक्टूबर को 9:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में 1 एसएलआरडी, 4 सामान्य, 4 स्लीपर, 8 एसी थ्री, 2 एसी थ्री इकॉनमी, 1 एसी टू तथा जनरेटर कार सहित कुल 21 कोच होंगे।

गोंदिया-पटना-गोंदिया स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन नंबर 08889 गोंदिया से 25 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी।
यह डोंगरगढ़ (13:26 बजे), राजनांदगांव (13:50 बजे), दुर्ग (14:45 बजे), रायपुर (15:35 बजे), भाटापारा (16:30 बजे), बिलासपुर (18:00 बजे), चांपा (19:00 बजे), रायगढ़ (20:10 बजे),
झारसुगुड़ा (21:45 बजे) होते हुए अगले दिन 16:30 बजे पटना पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 08890 पटना से 26 अक्टूबर को शाम 6:10 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 3:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

इस ट्रेन में 2 एसएलआरडी, 6 सामान्य, 12 स्लीपर और 2 एसी टू कोच सहित कुल 22 कोच होंगे।

हावड़ा-नागपुर अनरिज़र्व स्पेशल ट्रेन भी आज से

रेल प्रशासन ने हावड़ा-नागपुर रूट पर भी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एक तरफ के लिए अनरिज़र्व स्पेशल ट्रेन (01066) चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 24 अक्टूबर को रात 9:30 बजे हावड़ा से रवाना होकर रायपुर (12:45 बजे), दुर्ग (13:50 बजे), गोंदिया (16:15 बजे) और नागपुर (18:20 बजे) पहुंचेगी। इसमें 2 एसएलआर और 16 सामान्य कोच शामिल होंगे।

छठ पूजा पर यात्रियों के लिए बड़ी राहत

रेलवे के इस फैसले से छठ पूजा के लिए बिहार जाने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। सभी श्रेणियों में पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं। यात्री अपनी सुविधा अनुसार आरक्षण कर सकते हैं और बिना परेशानी के अपने घर पहुंच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *