ChatGPT App Store Launch: ChatGPT ढूंढेगा किराये का घर, ऑर्डर करेगा ग्रॉसरी; जानें कैसे इस्तेमाल करें ChatGPT ऐप स्टोर
ChatGPT App Store Launch: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में OpenAI ने एक बड़ा कदम उठाया है। सैम ऑल्टमैन की कंपनी ने ChatGPT के लिए अपना नया ऐप स्टोर लॉन्च कर दिया है। अब यूजर्स सिर्फ सवाल-जवाब ही नहीं करेंगे, बल्कि किराये का घर ढूंढना, ग्रॉसरी ऑर्डर करना, प्रेजेंटेशन बनाना और फाइल्स मैनेज करना जैसे काम भी सीधे ChatGPT के अंदर कर सकेंगे।

इस नए फीचर के जरिए Adobe, Canva और Google Drive जैसे लोकप्रिय ऐप्स को बिना चैट छोड़े इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी ChatGPT अब सिर्फ चैटबॉट नहीं, बल्कि एक ऑल-इन-वन डिजिटल असिस्टेंट बनता जा रहा है।
क्या है ChatGPT ऐप स्टोर?
OpenAI ने ChatGPT में एक App Directory / App Store जोड़ा है, जहां अलग-अलग थर्ड पार्टी ऐप्स उपलब्ध हैं।
इन ऐप्स की खास बात यह है कि:
- इन्हें मोबाइल या कंप्यूटर में इंस्टॉल नहीं करना पड़ता
- सिर्फ Connect बटन दबाकर ऑथराइज करना होता है
- इसके बाद चैट के दौरान ही ऐप्स के फीचर्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं
फिलहाल ऐप स्टोर को Featured, Lifestyle और Productivity जैसे कैटेगरी में बांटा गया है।
ChatGPT ऐप स्टोर से क्या-क्या कर पाएंगे?
OpenAI के मुताबिक, अब ChatGPT से आप ये काम कर सकेंगे:
- किराये का घर ढूंढना: चैट करते-करते अपार्टमेंट सर्च
- ग्रॉसरी ऑर्डर करना: बातचीत के दौरान सीधे ऑर्डर
- डिज़ाइन और डॉक्यूमेंट: Adobe, Canva से डिजाइन और PDF एडिट
- ऑफिस वर्क: रफ आइडिया को सीधे स्लाइड डेक या प्रेजेंटेशन में बदलना
- फाइल मैनेजमेंट: Google Drive से फाइल एक्सेस और सर्च
ChatGPT ऐप स्टोर कैसे इस्तेमाल करें?
वेब यूजर्स के लिए:
- chatgpt.com/apps पर जाएं
- जिस ऐप को इस्तेमाल करना है, उस पर Connect बटन दबाएं
- जरूरी परमिशन दें
मोबाइल ऐप यूजर्स के लिए:
- ChatGPT ऐप खोलें
- लेफ्ट साइडबार में Profile → Apps पर जाएं
- Browse Apps में जाकर ऐप से कनेक्ट करें
एक बार कनेक्ट हो जाने के बाद, चैट बॉक्स में @ लगाकर ऐप का नाम लिखें और उसे इस्तेमाल करें।
पुराने फीचर्स में भी बदलाव
OpenAI अब एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिसमें ChatGPT खुद बातचीत के आधार पर सही ऐप सुझाएगा।
इसके साथ ही:
- Google Drive और Dropbox जैसे कनेक्टर्स को अब
“Apps with file search” और “Apps with sync” कहा जाएगा।
प्राइवेसी और डेटा सिक्योरिटी का क्या?
OpenAI ने साफ किया है कि:
- ये ऐप्स ChatGPT के मेमोरी फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं
- अगर यूजर ने सेटिंग्स में AI मॉडल ट्रेनिंग का ऑप्शन ऑन किया है, तो
डेटा का इस्तेमाल भविष्य के मॉडल्स को बेहतर बनाने में किया जा सकता है
यूजर्स अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं।
क्यों है ये फीचर खास?
ChatGPT ऐप स्टोर के आने से:
- अलग-अलग ऐप खोलने की जरूरत खत्म
- समय की बचत और प्रोडक्टिविटी में बढ़ोतरी
- ChatGPT एक पर्सनल असिस्टेंट + टूल हब बन जाएगा
