Featuredमनोरंजन

बिग बॉस 19 में बवाल: हलवे को लेकर भिड़े बसीर और नेहल, धक्का-मुक्की तक पहुंचा झगड़ा

बिग बॉस 19 में बवाल: Bigg Boss 19 का घर एक बार फिर हाईवोल्टेज ड्रामे से गूंज उठा है। वीकेंड का वार एपिसोड खत्म होते ही माहौल बिगड़ गया और कंटेस्टेंट्स बसीर अली और नेहल आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच मामूली-सी बात ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि नौबत धक्का-मुक्की तक पहुंच गई।

बिग बॉस 19 में बवाल


हलवे से शुरू हुआ झगड़ा

प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि बसीर अली अपने लिए एक कटोरी भरकर हलवा फ्रिज में छुपा देते हैं। इसे देखकर नेहल और कुनिका हैरान रह जाती हैं। नेहल कैप्टन फरहाना से शिकायत करती हैं कि बसीर ने जितना हलवा खुद के लिए रखा है, उतना ही तान्या के लिए बनाया गया है।

नेहल की बात सुनकर बसीर भड़क जाते हैं और कहते हैं, “मैं निकालकर अभी देता हूं, इसमें मरने वाली कौन-सी बात है।” इस पर नेहल गुस्से में जवाब देती हैं, “क्या मतलब है तुम्हारा? तू मर।”

गरमा-गरमी से धक्का-मुक्की तक

बसीर भी इस बात पर अपना आपा खो बैठते हैं और नेहल पर चिल्लाने लगते हैं। दोनों के बीच की बहस इतनी बढ़ जाती है कि नौबत धक्का-मुक्की तक पहुंच जाती है। बाकी घरवालों को बीच-बचाव करना पड़ता है ताकि मामला और न बिगड़े।

फैंस भी रह गए हैरान

सोशल मीडिया पर इस लड़ाई का क्लिप वायरल हो रहा है। फैंस दोनों की हरकत देखकर हैरान हैं और अब एपिसोड के टेलीकास्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात यह है कि नेहल के सीक्रेट रूम से लौटने के बाद से ही उनका झगड़ा बसीर से लगातार बढ़ता जा रहा है।

अब देखना होगा कि बिग बॉस इस झगड़े पर क्या एक्शन लेते हैं और घर का माहौल किस ओर करवट लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *