Featuredकरियरछत्तीसगढ़

CGPSC Court Manager Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने निकाली कोर्ट मैनेजर भर्ती

CGPSC Court Manager Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य में कोर्ट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे MBA डिग्रीधारी युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CGPSC Court Manager Vacancy 2025

इस भर्ती के माध्यम से कुल 22 पदों को भरा जाएगा। इनमें 13 पद सामान्य वर्ग, बाकी पद OBC, SC और ST वर्गों के लिए आरक्षित हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से MBA (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) या जनरल मैनेजमेंट में एडवांस डिप्लोमा के साथ ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया

  1. उम्मीदवार psc.cg.gov.in पर जाएं।
  2. “Online Application” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. नए यूज़र रजिस्ट्रेशन करें।
  4. आवेदन फॉर्म भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
  6. भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

चयन प्रक्रिया और सैलरी

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी —

  1. प्रारंभिक परीक्षा
  2. मुख्य परीक्षा
  3. साक्षात्कार (इंटरव्यू)

प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 4 जनवरी 2026 को संभावित है। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-12 पे स्केल के तहत ₹56,100 प्रति माह वेतन मिलेगा, साथ ही अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *