CG Weather Update: कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के आसार, रायपुर में केसा रहेगा मौसम जानें पूरा अपडेट।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम में इस बदलाव के चलते तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

अंधड़ और तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के एक-दो स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। आने वाले दो दिनों में यह रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
चक्रवाती परिसंचरण का असर
उत्तरी ओडिशा और दक्षिण गंगा क्षेत्रीय पश्चिम बंगाल के ऊपर सक्रिय ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण के कारण छत्तीसगढ़ के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
तापमान में उतार-चढ़ाव
प्रदेश में फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर बना हुआ है।
- सबसे ज्यादा तापमान: राजनांदगांव में 40.0°C
- सबसे कम तापमान: अंबिकापुर में 16.9°C
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2-3°C की गिरावट देखने को मिल सकती है।
रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
- अधिकतम तापमान: 36°C
- न्यूनतम तापमान: 25°C
