Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Update: अगले 48 घंटों में गिरेगा तापमान, कई जिलों में शीतलहर अलर्ट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड एक बार फिर अपने असर दिखाने लगी है। करीब एक सप्ताह की राहत के बाद तापमान में गिरावट शुरू हो चुकी है। दिन और रात के तापमान में अंतर तेजी से बढ़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के कमजोर पड़ने से अब प्रदेश में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। इससे आने वाले दिनों में ठिठूरन और बढ़ सकती है।

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठिठूरन

मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती सिस्टम कमजोर हो चुका है, जिसके चलते प्रदेश के तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो सकता है। ठंडी हवाओं के असर से कई जिलों में सुबह और देर रात ठंड में और वृद्धि होगी। जनता को सर्दी से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

अगले 48 घंटों में बदल सकता है मौसम

पिछले 24 घंटों में दुर्ग जिले का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आए उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।
मौसम विज्ञानी का कहना है कि अगले 48 घंटों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने सरगुजा, पेंड्रा, अंबिकापुर और आसपास के इलाकों में शीतलहर की आशंका जताई है।

  • प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है
  • बस्तर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
  • ठंडी हवाओं से न्यूनतम तापमान में गिरावट

इन इलाकों में लोगों को सुबह और रात के समय विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

कैसा रहेगा रायपुर का मौसम?

राजधानी रायपुर में फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

  • आसमान साफ रहेगा
  • सुबह और रात में हल्की ठंड
  • बाकी जिलों की तुलना में ठंड कम महसूस होगी

हालांकि, तापमान में हल्की गिरावट रायपुर में भी दर्ज की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *