Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं बारिश की आशंका, 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में शुक्रवार सुबह ठंड का असर बढ़ता हुआ दिखाई दिया। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में पारा तेजी से नीचे जा रहा है। माना में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के करीब दर्ज किया गया, जबकि राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 13°C रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान अम्बिकापुर में 8.7°C दर्ज किया गया, जिससे सर्दी का असर और बढ़ गया है।


बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम सक्रिय

मौसम विभाग ने बताया कि 29 नवंबर को चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी श्रीलंका के आसपास सक्रिय है। यह सिस्टम तेजी से आगे बढ़कर रविवार सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट तक पहुंच सकता है। इसके असर से छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

बस्तर संभाग में हल्की बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को बस्तर संभाग के कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा देखी जा सकती है। यह स्थिति अगले दो दिनों तक भी बनी रह सकती है।

2 दिन बाद तापमान में बढ़ोतरी

30 नवंबर से अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2–3°C की वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद ठंड का प्रभाव कुछ कम हो सकता है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में आज आकाश साफ रहने की पूरी संभावना है।

  • अधिकतम तापमान: 28°C
  • न्यूनतम तापमान: 13°C

सुबह-शाम हल्की ठंड तो रहेगी, लेकिन दिन में मौसम सामान्य रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *